• Sun. Mar 22nd, 2026

    Almora: स्वच्छता बेहद ज़रूरी; गंगा स्वच्छता पखवाड़ व जिला संरक्षण समिति ग्रीन हिल्स के नेतृत्व में गोष्ठी

    Byswati tewari

    Mar 20, 2025

    अल्मोड़ा।आज दिनांक 18 मार्च 2025 को गंगा स्वच्छता पखवाड़ा एवं जिला संरक्षण समिति, ग्रीन हिल्स के तत्वधान में,वन अग्नि सुरक्षा जागरूकता गोष्ठी, मानस पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा ,एवं नमामि गंगे के द्वारा में डॉo वसुधा पंत की पहल से स्वच्छता अभियान चलाया गया जिसमें मानस पब्लिक स्कूल के प्रबंधक कमल कुमार बिष्ट,कल्पना कृति जनजाति समिति अल्मोड़ा की सदस्य अनीता नेगी, ग्रीन हिल्स से भूपेंद्र बल्दिया नगर निगम अल्मोड़ा के कर्मचारी गण साथ ही जिला परियोजना अधिकारी रंजिता जी ,हेमलता वर्मा जी अध्यापिका ,एन टी डी जी जी आई सी अल्मोड़ा से भावना जी रोहित जी एवं मानस पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं के साथ साथ ही वन अग्नि सुरक्षा जागरूकता गोष्टी के अधिकारी गण एवं ग्रीन हिल्स की टीम के द्वारा संयुक्त रूप से मिलकर कर भवन अल्मोड़ा के आसपास के क्षेत्र बलडोटी के गधेरे के आसपास में सफाई अभियान चलाया गया यह संदेश देते हुए कि हमें सफाई में बहुत ज्यादा ध्यान देना चाहिए जिससे हमारा पर्यावरण और आसपास का क्षेत्र साफ सुथरा रहे शुद्ध हवा मिले और बीमारियों और गंदगी से हमें छुटकारा मिल सके इस संदेश के साथ सभी ने मिलकर इस अभियान में शामिल होकर अपनी भागीदारी निभाई मानस पब्लिक स्कूल की शिक्षिका कुमारी दीक्षा कांडपाल छात्र-छात्राएं, प्रतीक बिष्ट, अवनि बिष्ट ,अनु कुमारी, नमन त्रिपाठी, मयंक पिलख्वाल, मयंक गैड़ा, शिवाय आर्य ,ओम आर्य माही बिरारिया,अस्मिता पांडे, गीतिका तिवारी, लोकेश मेहता, सत्यम कांडपाल,दिव्यांशु बिष्ट आसना आर्या, वेदांश भंडारी नीरज, सार्थक जोशी,आदि ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *