अल्मोड़ा: युवती के दूसरे छात्र के साथ दिखने के बाद कथित प्रेमी ने की मारपीट, दो घायल
अल्मोड़ा। नगर के एक कॉलेज में पढ़ने वाले दो छात्र गुटों में मारपीट हो गई। मामला खूनी संघर्ष तक पहुंच गया। इसमें एक छात्र बुरी तरह घायल हो गया। हालांकि अब तक किसी पक्ष ने पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई है।
जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को कसारदेवी क्षेत्र में एक बारात आई थी। बारात में नगर के एक कॉलेज के छात्र और छात्राएं भी आमंत्रित थे। सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा था। इसी दौरान दो गुटों में मारपीट हो गई। बताया जा रहा है कि बारात में शामिल होने आई कॉलेज की एक छात्रा उसी कॉलेज के छात्र के साथ घूमने चली गई। दोनों को साथ में एक अन्य छात्रा ने देख लिया। उसने यह बात छात्रा के कथित प्रेमी को बता दी। इतने में कथित प्रेमी अन्य साथियों के साथ बारात में आ धमके। देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। मारपीट में दो छात्र बुरी घायल हो गया जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया।
जानकारी अनुसार एक छात्र को इलाज के लिए बेस अस्पताल भी लाया गया है। वहीं छात्रों के बीच मारपीट से कॉलेज प्रशासन में गहमा गहमी छा गयी है। पुलिस ने बताया कि मारपीट का मामला संज्ञान में आया है परंतु अभी तक किसी ने भी एफआईआर दर्ज नहीं कराई है। फिलहाल जांच की जा रही है।
- लोकगायक दीवान कनवाल के निधन पर हवालबाग ब्लॉक में शोकसभा
- पत्रकारिता का गिरता स्तर — लोकतंत्र के लिए गंभीर चेतावनी संजय पाण्डे सामाजिक कार्यकर्ता, आर . टी . आई . एक्टिविस्ट
- जिला न्यायालय अल्मोड़ा की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अल्मोड़ा पुलिस सतर्क, मिला अज्ञात स्रोत से पुनः धमकी भरा मेल
- छह वर्षो से सड़को की मांग कर रही रीठागाड़ी दगड़ियो संघर्ष समिति, पूर्व विधायक को सौंपा ज्ञापन
- स्ट्रीट फ़ूड खाने के बाद दो मासूम भाई-बहन की मौत
