X

20 अगस्त को गुरिल्लों का गांधी पार्क अल्मोड़ा में होगा धरना प्रदर्शन

अल्मोड़ा -13 अगस्त आज यहां जारी प्रेस विज्ञप्ति में एस एस बी स्वयं सेवक कल्याण समिति के केन्द्रीय अध्यक्ष ब्रह्मानन्द डालाकोटी, जिलाध्यक्ष शिवराज बनौला ने बताया है कि 20अगस्त को एस एस बी गुरिल्लों द्वारा गांधी पार्क अल्मोड़ा में धरना प्रदर्शन किया जायेगा।

विज्ञप्ति में बताया गया है कि गत वर्ष 20दिसम्बर को मुख्यमंत्री जी ने गुरिल्लों एवं अनेक अधिकारियों के साथ एक वर्चुअल बैठक में गुरिल्लों के समायोजन हेतु अधिकारियों को गुरिल्लों के समायोजन हेतु योजनाएं बनाने तथा कार्यप्रगति की समीक्षा हेतु समय समय पर बैठक बुलाये जाने के निर्देश दिये थे किन्तु अभी तक न तो विभागों ने कोई योजना सरकार को भेजी है और न कोई समीक्षा बैठक बुलाई गयी है यही नहीं लोक निर्माण विभाग,आपदा प्रवंधन सहित जो विभाग गुरिल्लों को आंशिक रोजगार दे रहे थे उन्होंने भी रोजगार देना बंद कर दिया है, सरकार गुरिल्लों के संबंध में अपने ही जारी शासनादेश लागू नहीं कर रही है। इसलिए अल्मोड़ा जनपद के गुरिल्लों द्वारा धरना प्रदर्शन कर ज्ञापन भी सरकार को भेजा जायेगा तथा आंदोलन के आगे के कार्यक्रम तय किए जायेंगे।

This post was published on 13/08/2024 8:15 AM

swati tewari: working in digital media since 5 year
Related Post