X

अल्मोड़ा: भव्य रूप से निकली अयोध्या से आए अक्षत कलश व रामडोले की शोभा यात्रा

आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन समारोह के उपलक्ष में नए साल के पहले दिन सोमवार को अल्मोड़ा में श्री राम जन्म भूमि से आए अक्षत की भव्य कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें बड़ी संख्या में राम भक्तों ने भाग लिया। इस दौरान रथ पर सवार भगवान राम, लक्ष्मण, सीता और बजरंगबली विराजमान थे।

सोमवार को कलश यात्रा का शुभारंभ नंदादेवी मंदिर परिसर से मुख्य अतिथि लोक सभा सांसद अजय टम्टा ने किया। इसके बाद यात्रा नंदादेवी बाजार, लाला बाजार, बाटा चौक, चौक बाजार, लोहाशेर बाजार, कारखाना बाजार, जौहरी बाजार, पलटन बाजार होते हुए मालरोड तक पहुंची।श्री राम जन्म भूमि अक्षत कलश शोभा यात्रा व रामडोले को आज सोमवार के दिन सांस्कृतिक नगरी के ऐतिहासिक श्री माँ नन्दा देवी मन्दिर प्रांगण से होते हुए मुख्य बाजार से श्री सिद्ध बाबा भोलेनाथ मन्दिर से मालरोड होते हुए वापस श्री माँ नन्दा देवी के प्रांगण में शोभा यात्रा का समापन हुआ।

शोभा यात्रा के दौरान सैकड़ों की संख्या में नगर की मातृ शक्ति, विधार्थियों, नन्हें बच्चों, युवाओं, बुजुर्गों व जनप्रतिनिधियों ने बढ़ चढ़ कर प्रतिभाग किया। शोभा यात्रा के दौरान संपूर्ण नगरी जय श्री राम के नारों से गुंजायमान हो गई। नगर के लोगों ने भी शोभा यात्रा का जगह जगह पुष्प वर्षा, घंटियों व शंखनाद कर स्वागत किया।

कलश यात्रा में जिला प्रचारक आशुतोष जी, प्रांत संस्कृति प्रमुख अरविंद चंद्र जोशी, भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा, महामंत्री धमेंद्र बिष्ट, पूर्व विधनसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री गोविंद पिलख्वाल, पूर्व जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, बाल आयोग सदस्य अजय वर्मा, जगत तिवारी, मनोज वर्मा, राजेंद्र बिष्ट, कैलाश गुरुरानी, धमेंद्र बिष्ट, राजीव गुरुरानी, अमित साह ‘मोनू’, सुनील कुमार यादव, अरविंद बिष्ट, विनोद, विरेंद्र, जगदीश नेगी, जगदीश नगरकोटी, किशन गुरुरानी, महेश बिष्ट, ललित लटवाल, विनीत बिष्ट, मनोज बिष्ट, राहुल, अमित साह, दिनेश मठपाल, आशीष गुरुरानी, मनीष तिवारी, मनोज सिंह पवार, अंकित पांडे, मनोज जोशी, मनीष जोशी, अर्जुन बिष्ट, चंदन बहुगुणा, राजन जोशी, गंगा जोशी, रीता दुर्गापाल, इंद्रा बिष्ट, हीरा, किरन पंत, दिव्या जोशी, अंजली तिवारी, निशा बिष्ट, प्रेरणा कांडपाल, प्रेमा धपोला, हेमा, कमल सिंह बिष्ट, सुरज वाणी, दीप चंद्र जोशी, गोपाल मेर, आशीष कुमार, शुभम, सार्थक साह, नीरज सिंह पवार, प्रमोद बिष्ट समेत सैंकड़ो राम भक्त मौजूद रहे।

This post was published on 02/01/2024 2:17 AM

swati tewari: working in digital media since 5 year
Related Post