• Sat. Mar 28th, 2026

    Almora शिखर होटल अल्मोड़ा में साहित्यिक प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन

     

    शिखर होटल अल्मोड़ा में साहित्यिक प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन

     

    अल्मोड़ा। अल्मोड़ा लिटरेचर फेस्टिवल के तत्वावधान में हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में शिखर होटल में कविता लेखन, लघु कथा लेखन एवं काव्य पाठ प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम में कक्षा पाँच से लेकर स्नातकोत्तर स्तर तक के दस विद्यालयों के लगभग साठ विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रतियोगिताओं के निर्णायक मंडल में श्री नीरज पन्त जी, प्रो हामिद, मणि नमन जी, उदय किरौला जी , धारा बल्लभ पाण्डे जी एवं वंशिका बोरा जी रहे| प्रतियोगिता के विजेताओं को १०-१२ अक्टूबर को होने वाले अल्मोड़ा लिटरेचर फेस्टिवल के मंच से ही सम्मानित किया जायेगा| 

     

    कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ. गीता खोलिया रहीं, जबकि विशिष्ट अतिथियों के रूप में श्री त्रिभुवन गिरि महाराज, नीलम नेगी और बीना चतुर्वेदी की गरिमामयी उपस्थिति रही।

     

    प्रतियोगिताओं के उपरांत एक काव्य गोष्ठी का भी आयोजन किया गया, जिसमें प्रो. हामिद, नीरज पंत, मीनू जोशी,चन्द्रा उप्रेती, धारा बल्लभ पांडेय, श़गुफ्ता अंसारी, रिजवाना सिद्दीकी, रेखा जोशी, प्रकाश पांडेय, दीपक कार्की, कपिल नयाल,वंशिका बोहरा, श्वेता उपाध्याय, प्रो विजया, आशा पन्त, हेमलता वर्मा, मनोज गुप्ता, भूषण पांडेय, दीपक जोशी,हर्षिता जोशी सहित अनेक साहित्यप्रेमियों ने सहभागिता की।

     

    अल्मोड़ा लिट फेस्टिवल की अध्यक्ष वसुधा पंत ने सभी अतिथियों का स्वागत किया तथा कार्यक्रम का सफल संचालन दीपा गुप्ता ने किया

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *