• Sat. Mar 21st, 2026

    कर्बला तिराहे से दुगाल खोला तक चली ग्रीन हिल्स ट्रस्ट की स्वच्छता संकल्प यात्रा

    Byswati tewari

    Nov 25, 2024



    अल्मोड़ा। ग्रीन हिल्स ट्रस्ट द्वारा दुगालखोला वार्ड में ‘स्वछता संकल्प यात्रा’ का प्रारंभ दो दिन पूर्व दुगाल खोला के गोरखा हॉल के पीछे के क्षेत्र से लेकर माता के मंदिर तक किया गया था|आज की यात्रा कर्बला तिराहे से दुगाल खोला माता के मंदिर तक करी गयी| जिसमें घर – घर जाकर स्वछता के प्रति कर्तव्य और दायित्व पर निवासियों के साथ संवाद किया गया| सभी लोगों से उनके क्षेत्र से सम्बंधित जिसमे कूड़े के निस्तारण से लेकर आवारा पशुओं की समस्याओं तथा अन्य समस्याओं के सम्बन्ध में बात करी गई| इस चर्चा में वहाँ के निवासियों ने काफी उत्साह पूर्वक भाग लिया तथा समस्याओ के निराकरण के सम्बन्ध में करी गई चर्चा में सभी लोगों ने समस्याओं के निराकरण के लिए सुझाव भी दिए| इस यात्रा में डा० वसुधा पंत, श्रीमती मंजू पन्त, रोहित पांडे, मनोज गुप्ता, सागर टमटा, रवि बिरौडिया, भूपेंद्र वल्दिया, संजय अधिकारी, रोहित पंत, आदि उपस्तिथ रहे|
    हम इस यात्रा के समस्त सहभागियों एवं सम्वाद्कर्ताओं के बहुत बहुत आभारी हैं| यह यात्रा कल भी दुगालखोला में ताम्र नगरी एवं केंट के निचले क्षेत्र में जारी रहेगी| यात्रा का प्रारंभ दुगालखोला के पानी पार्क से करा जायेगा| आप सबसे अनुरोध है अल्मोड़ा की स्वच्छ छवि बनाने के लिए अधिकाधिक संख्या में प्रतिभाग करें|

    डा वसुधा पन्त
    ९४५६७२२४२२

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *