• Mon. Mar 23rd, 2026

    नशे में ड्राइविंग कर बारातियों की जान जोखिम में डाल रहा था टैक्सी चालक,गिरफ्तार,कार सीज

    अल्मोड़ा ट्रैफिक पुलिस की सतर्क चेकिंग से आया पकड़ में हुआ गिरफ्तार कार सीज

    एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा जनपद में सड़क दुर्घटनांओ मे कमी लाने के उद्देश्य से सभी थाना/चौकी प्रभारियों, निरीक्षक यातायात,इंटरसैप्टर प्रभारी,यातायात व उपनिरीक्षक को यातायात नियमों का उल्लघंन करने वाले वाहन चालको के विरुद्ध चैकिंग अभियान चलाकर कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है ।आज दिनांक 28/04/2024 को सीओ अल्मोड़ा/यातायात श्री विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में प्रभारी इन्टरसैप्टर सुमित पाण्डे द्वारा टैक्सी स्टैंड तिराहे पर चैकिंग की जा रही थी, दौराने चैकिंग वाहन संख्या- UK04-TA-8777 स्विफ्ट डिजायर चालक हिमालय सिंह गुरंग निवासी भीमताल शराब के नशे में वाहन चलाते हुए पाया गया,जिसे मोटर वाहन अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर कार को सीज किया गया।

    चालक वाहन में बारातियों को भीमताल से चितई की ओर लेकर जा रहा था।
    अल्मोड़ा ट्रैफिंक पुलिस टीम-
    1-यातायात उ0नि0 सुमित पाण्डे, प्रभारी इंटरसेप्टर
    2-कानि0 श्री ललित बिष्ट
    3-कानि0 श्री सूरज कुमार

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *