अल्मोड़ा: रामलीला ग्राउंड धारानौला में गुरु पूजन महोत्सव का होगा आयोजन
मानव उत्थान सेवा समिति शाखा अल्मोड़ा द्वारा सद्गुरुदेव श्री सतपाल महाराज के श्री हंस ज्ञान भक्ति आश्रम धारानौला चीनाखान द्वारा धारानौला रामलीला ग्राउण्ड अल्मोड़ा में कार्यक्रमानुसार गुरु पूजन महोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया जायेगा इस अवसर पर सद्गुरुदेव श्री सतपाल महाराज जी के आत्म अनुभवी शिष्या संत महात्माओं के द्वारा गुरु महिमा का सुन्दर भजन कीर्तनों के साथ आत्म कल्याणकारी प्रवचन भी दिये जायेंगे एवं बच्चों का प्रेरणादायक नृत्य नाटिका, सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। बता दें कि दिनांक 06 जुलाई 2025 (रविवार) समय प्रातः 10 बजे से दोपहर 02 बजे तक तत्पश्चात् आरती एवं महाभण्डारा प्रसाद का आयोजन होगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि- अजय वर्मा (मेयर नगर निगम अल्मोड़ा) विशेष अतिथि- पूरण सिंह अधिकारी (पूर्व अध्यन होटल एसोशिएशन अल्मोड़ा शिरकत करेंगे।


