• Sun. Mar 29th, 2026

    क्वारब रोड आवाज़ाही के लिए बंद, सड़क का एक हिस्सा वॉशआउट

    अल्मोड़ा क्वारब में एक सड़क का निचला हिस्सा धंसने से सड़क का एक हिस्सा वॉशआउट हो गया है। यह घटना आज शाम करीब 5 बजे की है, जब अचानक सड़क का हिस्सा कमजोर होकर टूट गया। इस घटना के बाद छोटे वाहनों की आवाजाही भी पूरी तरह से बंद हो गई है।

    मौके पर पहुँची प्रशासन टीम ने बताया हल्की बारिश का सिलसिला अभी भी जारी है,अगर ज्यादा बारिश हुई तो इससे सड़क को और अधिक नुकसान होने की संभावना जताई जा रही है। प्रशासन ने इस क्षेत्र में लोगों को सावधानी बरतने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है।

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *