X

लक्ष्मेश्वर दुर्गामहोत्सव में माँ के जयकारे के साथ निकली भव्य मंगल कलश यात्रा

अल्मोड़ा- शारदीय नवरात्र के शुभारंभ पर लक्ष्मेश्वर दुर्गामहोत्सव में आज खूँटकूनी भॆरव मन्दिर से देव अर्चना के साथ लक्ष्मेश्वर महादेव मंदिर तक क्षेत्र की महिलाओं द्वारा पारम्परिक वेशभूषा में माँ के जयकारे के साथ भव्य मंगल कलश यात्रा निकाली।

मातारानी के दरबार में आचार्य सतीश चन्द्र जोशी एंव चन्द्रशेखर जोशी द्वारा मुख्य यज्ञमान रमेश चन्द्र जोशी एंव गीता जोशी के हाथों विधि-विधान एंव मंत्रोंचारण के बीच पूजा अनुष्ठान आरम्भ कर दीप पूजन,श्री गणेश पूजन, मात्रिका पूजन, कलश स्थापना, नवदुर्गा पूजन, माँ जगदम्बा की मूर्ति में प्राण-प्रतिष्ठा, हरेला पूजन के साथ माँ जगदम्बा की आरती के साथ दुर्गामहोत्सव का शुभारंभ प्रारंभ हुआ।

मंगल कलश यात्रा में पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान, पालिकाध्यक्ष प्रकाश जोशी, दशहरा समिति अध्यक्ष अजीत सिंह कार्की, संयोजक हरीश कनवाल, सचिव वैभव पाण्डेय,रवि रौतेला, सुशील साह,कैलाश गुरूरानी, सभासद मनोज जोशी, मीता उपाध्याय, डीजीसी एड. पंकज लटवाल, डीजीसी एड. पूरन कैडा़ सहित दुर्गामहोत्सव समिति के संरक्षक हेम चन्द्र जोशी, कमलापति पाण्डेय, तारू पाण्डेय, सुन्दर सिंह बिष्ट, हरीश जोशी,अध्यक्ष अमित साह मोनू, सचिव सुनील कर्नाटक, उपाध्यक्ष दिनेश मठपाल, विनय पाण्डेय, गगन पाण्डेय, दीवन सिंह बिष्ट, उपसचिव पीयूष पाण्डेय, हर्षवर्धन तिवारी, कोषाध्यक्ष विक्रम साह भोलू, अतुल पांडे,हेमंत पांडे,दिनेश मठपाल, गौरव पांडे,राजेंद्र भाकुनी,विजय जीना, भावेश पाण्डेय, जीतेश जोशी सहित समिति के अनेक पदाधिकारी ऒर सदस्य उपस्थित थे।

This post was published on 15/10/2023 11:38 AM

swati tewari: working in digital media since 5 year
Related Post