• Sat. Mar 21st, 2026

    अतिक्रमण के नाम पर अगर लोगो का उत्पीड़न होगा तो आर्यन छात्र संगठन उतरेगा सड़को पर-उज्जवल जोशी

    Latest news webfastnews


    अल्मोड़ा-प्रेस को जारी एक बयान में युवा छात्र नेता उज्जवल जोशी ने कहा कि पर्वतीय राज्य उत्तराखण्ड के ऐतिहासिक नगर अल्मोडा में जिस तरह से अतिक्रमण के नाम पर लोगों का उत्पीड़न हो रहा है इसे बिल्कुल भी बर्दाश्त नही किया जाएगा।उज्जवल जोशी ने कहा कि सोबन सिंह जीना परिसर में मध्यम वर्ग व गरीब परिवार से आने वाला छात्र पड़ता है और अतिक्रमण के चलते उनके परिवारों में बहुत भय का माहौल है और उनके परिवारों को नुकसान सहना पड़ा रहा है।जिससे कि उनको मानसिक व आर्थिक नुकसान हो रहा है और जहां पर भी छात्र छात्राओं की बात आएगी वहां पर आर्यन छात्र संगठन उनके व उनके परिवारों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा रहेगा और सरकार को अतिक्रमण के नाम पर गरीबो का उत्पीड़न करने का कोई अधिकार नही है।जरूरत पड़ने पर आर्यन छात्र संगठन सड़क पर उतरने को तैयार है।

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *