• Sat. Mar 21st, 2026

    कार में 25 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब भरकर ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार

    एसएसपी अल्मोड़ा के कुशल नेतृत्व में अल्मोड़ा पुलिस का नशे पर कड़ा प्रहार

    कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस टीम को मिली कामयाबी

    देवेन्द्र पींचा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025” को साकार करने के लिए जनपद के समस्त थाना/चौकी व एसओजी/एएनटीएफ प्रभारियों को जनपद में नशे के विरुद्ध जीरो टाँलरेन्स नीति अपनाकर अवैध मादक पदार्थो की तस्करी,बिक्री व भण्डारण करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिये गये है।
    दिनांक 30/06/2024 को *सीओ अल्मोड़ा श्री विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण व प्रभारी निरीक्षक श्री जगदीश चन्द्र देउपा कोतवाली अल्मोड़ा* के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान लोधिया बैरियर के पास अल्मोड़ा की ओर से आ रही अल्टो कार संख्या- UK04-TA-3071 को रोक कर चैक करने पर *कार चालक राम सिंह द्वारा 10 पेटी मैकडावेल, 05 पेटी ब्लैन्डर प्राइड, 05 पेटी रॉयल स्टैग अवैध अंग्रेजी शराब व 05 पेटी बियर (कुल 25 पेटिया)* को परिवहन किया जा रहा था। वाहन से अवैध शराब बरामद होने पर अभियुक्त राम सिंह को गिरफ्तार किया गया। अवैध शराब परिवहन में प्रयुक्त वाहन को सीज करते हुए, अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली अल्मोड़ा में आबकारी अधिनियम के तहत एफआईआर पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही की गई।

    गिरफ्तार अभियुक्त का नाम-
    राम सिंह उम्र-39 वर्ष पुत्र गोपाल सिंह निवासी चौमू जनपद अल्मोड़ा
    बरामदगी-
    अभियुक्त के कब्जे से 10 पेटी मैकडावेल, 05 पेटी ब्लैन्डर प्राइड, 05 पेटी रॉयल स्टैग अवैध अंग्रेजी शराब व 05 पेटी बियर बरामद होना।
    कीमत- 2,08,800 रुपये
    कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस टीम–

    1. अपर उ0नि0 श्री त्रिभुवन सिंह
    2. कानि0 श्री सुंदर लाल
    3. कानि0 श्री हरदीप सिंह
    4. कानि0 रि0 श्री विक्रम सिंह

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *