अल्मोड़ा में 31 दिसंबर रविवार से गायब हुए एक व्यक्ति का शव धारानौला क्षेत्र से जुड़े सिकुड़ा से बरामद हुआ है। बता दें कि व्यक्ति के परिजनों ने एक जनवरी 2024 को उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक व्यक्ति दिसंबर से लापता था जिसके बाद कल उसके परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई । जिसके बाद आज व्यक्ति का शव 200 फिट नीचे खाई से बरामद हुआ है। मृतक की पहचान प्रकाश राम पुत्र राजन राम निवासी बिरोड़ा 32 वर्ष के रूप में हुई है। मृतक लाईट फिटिंग का काम करता था।
वहीं मामले को लेकर कोतवाल अरूण कुमार ने बताया कि शव लगभग 200 फिट नीचे खाई में गिरा हुआ मिला। जो 31 दिसंबर से लापता चल रहा था। मृतक की पहचान प्रकाश राम पुत्र राजन राम निवासी बिरोड़ा 32 वर्ष के रूप में हुई है। मृतक लाईट फिटिंग का काम करता था। जो अपने दोस्त के साथ 31 को पार्टी के बाद घर को लौट रहे थे कि प्रकाश गहरी खाई में गिर गया। साथी दोस्त ललित भी अर्धबेहोशी में रास्ते में गिर गया था और उसने अपने परिजनो को फोन किया तो उसके परिजन उसे वहां से ले आए थे। लेकिन प्रकाश का पता नहीं चला। कोतवाल ने बताया कि कल 1 जनवरी को प्रकाश राम के परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की सूचना दर्ज कराई थी। जिसके बाद आज शव बरामद हुआ है।
जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...
शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......
रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....
Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....
Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…
Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....