• Tue. May 26th, 2026

अल्मोड़ा: रविवार से लापता युवक का शव सिकुड़ा से हुआ बरामद, मचा हड़कंप

Byswati tewari

Jan 2, 2024

अल्मोड़ा में 31 दिसंबर रविवार से गायब हुए एक व्यक्ति का शव धारानौला क्षेत्र से जुड़े सिकुड़ा से बरामद हुआ है। बता दें कि व्यक्ति के परिजनों ने एक जनवरी 2024 को उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक व्यक्ति दिसंबर से लापता था जिसके बाद कल उसके परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई । जिसके बाद आज व्यक्ति का शव 200 फिट नीचे खाई से बरामद हुआ है। मृतक की पहचान प्रकाश राम पुत्र राजन राम निवासी बिरोड़ा 32 वर्ष के रूप में हुई है। मृतक लाईट फिटिंग का काम करता था।

वहीं मामले को लेकर  कोतवाल अरूण कुमार ने बताया कि शव लगभग 200 फिट नीचे खाई में गिरा हुआ मिला। जो 31 दिसंबर से लापता चल रहा था। मृतक की पहचान प्रकाश राम पुत्र राजन राम निवासी बिरोड़ा 32 वर्ष के रूप में हुई है। मृतक लाईट फिटिंग का काम करता था। जो अपने दोस्त के साथ 31 को पार्टी के बाद घर को लौट रहे थे कि प्रकाश गहरी खाई में गिर गया। साथी दोस्त ललित भी अर्धबेहोशी में रास्ते में गिर गया था और उसने अपने परिजनो को फोन किया तो उसके परिजन उसे वहां से ले आए थे। लेकिन प्रकाश का पता नहीं चला। कोतवाल ने बताया कि कल 1 जनवरी को प्रकाश राम के परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की सूचना दर्ज कराई थी। जिसके बाद आज शव बरामद हुआ है।

By swati tewari

working in digital media since 5 year

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *