12वीं विज्ञान वर्ग का परीक्षाफल भी शत प्रतिशत
अल्मोड़ा। आज उत्तराखण्ड बोर्ड रामनगर द्वारा कक्षा 10 व कक्षा 12वीं का परीक्षाफल घोषित किया गया । स्थानीय अल्मोड़ा इण्टर कालेज, अल्मोड़ा में कक्षा 10 का परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा कुल 27 छात्रों – मे से 15 छात्र प्रथम स्थान रहे तथा 12 छात्र द्वितीय स्थान पर रहे। कक्षा -10 में ललित बिष्ट ने 91 प्रतिशत अंक प्राप्त करके विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया व कमल भैसोड़ा ने 80 प्रतिशत अंक पाकर द्वितीय तथा पवन लटवाल ने 75 प्रतिशत अंक पाकर तृतीय स्थान प्राप्त किया ।
इसी क्रम में कक्षा-12 विज्ञान वर्ग का परीक्षाफल भी शत प्रतिशत रहा । विद्यालय में पंजीकृत विज्ञान वर्ग में कुल 27 छात्रों में से 18 छात्र प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए तथा शेष 09 छात्र द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए कक्षा 12 में योगेश बिष्ट ने 82 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया । महेन्द्र कुमार व पारस कुमार ने 80 प्रतिशत अंक पाकर संयुक्त रूप से द्वितीय व मनोज चन्द्र जोशी ने 70 प्रतिशत अंक पाकर तृतीय स्थान प्राप्त किया ।
वहीं कक्षा 12 कला वर्ग का परीक्षाफल 96 प्रतिशत रहा कला वर्ग में 08 छात्र प्रथम श्रेणी में तथा शेष छात्र द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए । कला वर्ग में कुशाग्र वर्धन नेगी ने 72 प्रतिशत अंक पाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया ।
विद्यालय की इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रबन्धक श्री सुशील कुमार जोशी व प्रधानाचार्य श्री विजय रावत जी तथा समस्त अध्यापकों व अध्यापिकाओ तथा समस्त प्रबन्ध समिति ने हर्ष व्यक्त किया तथा छात्रों सहित उनके अभिभावको को बधाई प्रेषित की ।
स्कूल परिसर में बुरी आत्मा के साए की फैली बातें, बनाया गया मंदिर......
कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना..... News..
भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...
जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...
शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......
रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....