X

निशा ने बारवी तो कुमुद ने दसवीं मे किया टॉप राजकीय इंटर कॉलेज धौलछीना का रिजल्ट रहा शत प्रतिशत

अल्मोड़ा/धौलाछिना: उत्तराखंड बोर्ड द्वारा जारी परिषदीय परीक्षा 2024 में आज श्री श्री मां आनंदमयी राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेज धौलछीना द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन किया गया है। विद्यालय का हाई स्कूल और इंटरमीडिएट दोनों कक्षाओं का परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा।
इंटरमीडिएट में कुल 20 विद्यार्थियों में से 4 परीक्षार्थी ससम्मान उत्तीर्ण सहित कुल 16 परीक्षार्थियों ने प्रथम श्रेणी प्राप्त की।
इंटरमीडिएट में निशा मेहता ने 84.2% अंक प्राप्त कर विद्यालय में टॉप किया । वहीं संजना बोरा 81.2%, दिव्यांशु नौटियाल 77.2%, प्रियंका नेगी 77% अंकों के साथ क्रमशः दूसरे,तीसरे और चौथे स्थान पर रहे।
हाई स्कूल परीक्षा में कुल 34 परीक्षार्थियों में से 4 परीक्षार्थी ससम्मान उत्तीर्ण सहित कुल 19 परीक्षार्थियों ने प्रथम श्रेणी प्राप्त की। जिसमें कुमुद नौटियाल ने 79.8% अंकों के साथ कक्षा में प्रथम स्थान बनाया। वहीं उमा भट्ट ने 78.4%, गीतांजली मलवाल ने 77.8% व ऊषा भट्ट ने 75.2 % अंकों के साथ क्रमशः दूसरा , तीसरा व चौथा स्थान प्राप्त किया।
विद्यालय की इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री जितेंद्र सिंह मेहरा ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की तथा विद्यालय के समस्त सहयोगी स्टाफ का आभार व्यक्त किया।
वहीं अभिभावक शिक्षक संघ के अध्यक्ष श्री प्रताप सिंह जीना एवं एस एम सी अध्यक्ष श्रीमती राधा मेहरा ने भी इस उपलब्धि पर खुशी व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि विद्यालय लगातार हर क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर रहा है इसी का नतीजा है कि अभिभावक अब अपने बच्चों को इस सरकारी विद्यालय में प्रवेश दिला रहे हैं।

This post was published on 30/04/2024 11:55 AM

swati tewari: working in digital media since 5 year
Related Post