• Wed. Mar 25th, 2026

    अल्मोड़ा: जनता त्रस्त प्रशासन मस्त

    Byswati tewari

    Jun 24, 2024 #almora news

    अल्मोड़ा: जनता त्रस्त प्रशासन मस्त।

    प्रस्तुति -सामाजिक कार्यकर्ता संजय पांडे


    इन दिनों अल्मोड़ा में हर जगह पानी का हाहाकार मचा हुआ है कही पर भी नियमित पानी नही आ रहा है कोई तो मकान की तराई व खेत की सिंचाई कर रहे है बची खुची कसर टुल्लू पंप वालों ने पूरी कर दी है हर साल पानी के बिल की बढ़ोतरी होती है पर सुविधाओं में कोई सुधार नहीं हुआ जल संस्थान के जिले के उच्च अधिकारी अपनी कुर्सी छोड़ कर जाने को तैयार ही नही है। कही तो लीकेज हो रहा है तो कही बाल्ब की खराबी के कारण जलापूर्ति बाधित है।

    कई बार जिले के अधिकारियों को अवगत करवाया है पर इनके कानों में जूं नही रेंग रही है अधिकारी नंबरों को ब्लॉक कर रहे है जिससे लोग उन्हें कुछ बोल ना सके इन दिनों थपलिया में भी यही हाल है कई दिन से यामा शो रूम के पास लिंक रोड पर बाल्व टूटा है विभाग द्वारा नही बदला गया है। वहीं जिले के अधिकारियों के कार्यशैली की सूचना देहरादून स्थित सचिवालय और उच्चाधिकारियों को दे दी गई है अब देखना ये है की प्रशासन इन अधिकारियों के खिलाफ क्या एक्शन लेता है।

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *