अल्मोड़ा: जिलाधिकारी तोमर ने ली जनपद में मातृ-मृत्यु दर, शिशु-मृत्यु दर, पी०सी०पी०एन०डी०टी० जिला सलाहाकार समिति की बैठक

अल्मोड़ा। नवीन कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी विनीत तोमर ने जनपद में मातृ मृत्यु दर व शिशु मृत्यु दर एवं पी०सी०पी०एन०डी०टी० जिला सलाहाकार समिति की बैठक चिकित्सा विभाग के अधिकारियों के साथ की। बैठक में जिलाधिकारी ने विगत माहों में हुई मातृ-मृत्यु व शिशु मृत्यु पर मुख्य चिकित्साधिकारी ने मृत्यु के कारणों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिये कि जनपद में मातृ मृत्यु दर व शिशु मृत्यु दर को नियंत्रित करने के लिये ठोस प्रयास किये जाय। उन्होंने निर्देश दिये कि जिन गृभवती महिलाओं की प्रसव की तिथि जब नजदीक हो तो उन्हें एएनएम के

माध्यम से सभी प्रकार की सुविधा वाले चिकित्सालय में भर्ती कराया जाय जिससे जानमाल के खतरे को कम किया जा सके। उन्होंने निर्देश दिये कि समय-समय पर एएनएम व आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के माध्यम से गृभवती महिलाओं को खान- पान व स्वास्थ्य परीक्षण आदि की जानकारी दी जाय ताकि वें एक स्वस्थ्य बच्चें को जन्म दे सके। जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी व जिला कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास को निर्देश दिये कि यह सुनिश्चित किया जाय कि गृभवती महिला का प्रसव चिकित्सालय में ही कराया जाय इसके लिये लोगों को जागरूक किया जाय। उन्होंने कहा कि कई मातृ-मुत्यु एवं शिशु मृत्यु के जाँच कारणों में घर पर ही

प्रसव कराया जाना पाया जाता है जिस कारण माता व बच्चें को स्वास्थ्य सुविधा समय से उपलब्ध नही हो पाती है। बैठक में पी०सी०पी०एन०डी०टी० जिला सलाहाकार समिति के अन्तर्गत वि.मो. जोशी, महिला चिकित्सालय अल्मोड़ा व रूद्राक्ष क्लिनिक, नगर पालिका अल्मोड़ा द्वारा पी०सी०पी०एन० डी०टी० एक्ट के तहत रजिस्टेशन नवीनीकरण किये जाने की अनुमति जिलाधिकारी द्वारा दी गयी।

इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डा० आर०सी०पंत, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा० दीपकार डेनियल, डा० योगेश पुरोहित, जिला कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास पीताम्बर प्रसाद सहित स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे।

swati tewari

working in digital media since 5 year

Recent Posts

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

7 hours ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

8 hours ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

12 hours ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

16 hours ago

अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को सौंपा ज्ञापन

Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…

1 day ago

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....

1 day ago