X

अल्मोड़ा: पुलिस को मिली कामयाबी, 20 लीटर कच्ची शराब के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

एसएसपी अल्मोड़ा के कुशल नेतृत्व में अवैध मादक पदार्थो के विरुद्ध कार्यवाही जारी

देवेन्द्र पींचा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा जनपद में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री पर पूर्ण रुप से अंकुश लगाने के लिए समस्त थाना प्रभारियों व एसओजी/एएनटीएफ प्रभारियों को चेकिंग अभियान चलाकर नशा तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिये गये है।
सीओ अल्मोड़ा/रानीखेत श्री विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष भतरौजखान मदन मोहन जोशी द्वारा पुलिस टीम के साथ दिनांक-15.02.2024 को मोहान बैरियर पर चेकिंग के दौरान

अभियुक्त मोहन सिंह के कब्जे से एक प्लास्टिक के केन में 20 लीटर कच्ची शराब बरामद कर अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए उसके विरुद्ध थाना भतरौजखान में आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत एफआईआर पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही का जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त मोहन सिंह पुत्र मान सिंह ग्राम किजारी, टोटम, भतरौजखान, अल्मोड़ा निवासी है जिससे 20 लीटर कच्ची शराब बरामद हुईं।

भतरौजखान पुलिस टीम में थानाध्यक्ष भतरौजखान मदन मोहन जोशी, कानि0 नीरज पाल, कानि0 संदीप मलिक शामिल रहें।

This post was published on 16/02/2024 9:16 AM

swati tewari: working in digital media since 5 year
Related Post