वैदिक तरीके से हवन यज्ञ
आज रविवार को कल्पना कृति जन महिला जागृति समिति अल्मोड़ा की (संयोजक) कुमारी ज्योति सतवाल के दिशा निर्देशन, अनुभवी प्रशिक्षण, सफल नेतृत्व में आज( नि:शुल्क योग शिविर) का समापन विधिवत पूजन विधि विधान के साथ हुआ।
परमपिता परमेश्वर को स्मरण करते हुए वैदिक तरीके से हवन यज्ञ किया गया। आज का( पांच दिवसीय नि:शुल्क योग शिविर) के साथ( पांच कुंडली हवन यज्ञ) विधिवत संपन्न हुआ।


कुमारी ज्योति सवाल, संयोजक, कल्पना कृति जन महिला जागृति समिति अल्मोड़ा, श्री रूप सिंह बिष्ट (जिला प्रभारी )पतंजलि योगपीठ के जिला प्रभारी, श्रीमती मंजू बिष्ट (अध्यक्ष समिति) श्रीमती माया भोज, ( महिला जिला प्रभारी) पतंजलि योगपीठ, श्रीमती तुलसी सिराड़ी, (संगठन महामंत्री) महिला पतंजलि योगपीठ हरिद्वार शाखा अल्मोड़ा, कमल कुमार बिष्ट( जिला युवा प्रभारी) पतंजलि योगपीठ एवं मुख्य संरक्षक कल्पना कृति जन महिला जागृति समिति अल्मोड़ा,के संयुक्त प्रयास से आज का यह पुनीत का कार्य जन कल्याण की मंगल कामना के साथ सभी लोगों (जन-मानस) के अच्छे स्वस्थ हो समृद्धि ,सुखी हो और विश्व में शांति स्थापित हो इस प्रार्थना के साथ सम्पन्न हुआ।


इस कार्यक्रम में योग शिविर के अंतिम दिन समापन के अवसर पर और हवन यज्ञ में निम्नलिखित प्रतिभागियों श्रद्धालुओं साधकों, लोगों ने अपनी भागीदारी कर योगदान दिया कमल कुमार बिष्ट कुमारी ज्योति सतवाल , संयोजन कल्पना कृति जन महिला जागृति समिति अल्मोड़ा, अवनि बिष्ट, अंशिका बिष्ट, प्रतीक बिष्ट अनंत बिष्ट, अन्नू कुमारी, दीपिका गैड़ा, भूपेंद्र गैड़ा,विजय भट्ट माही बिरोडिया, ओम आर्या, प्रियांशु कुटौला,जया बिष्ट, मयंक पिलखवाल,मानसी कांडपाल दीक्षा कांडपाल
कल्पना कृति जन महिला जागृति समिति अल्मोड़ा की अध्यक्ष श्रीमती मंजू बिष्ट ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह हमारा एक प्रयास है।
जनकल्याण में दे रहे भागीदारी
जनजागृति के लिए विगत कई वर्षों से कल्पना कृति जन महिला जागृति समिति अल्मोड़ा सामाजिक कार्य, जनकल्याण एवं j जागृति के लिए लगातार बड़े संघर्ष के साथ प्रयासरत है और बेहतर करने का प्रयास जारी है।
वृक्षारोपण, सफाई अभियान शिक्षा क्षेत्र में विभिन्न प्रतियोगिताओं और उसके निशुल्क शिविर आयोजित करना जरुरतमंद को मदद पहुंचाने पर्यावरण के क्षेत्र में बेहतर के लिए कार्य करना ,जनकल्याण और जनमानस के लिए और उनके हित और समाज के उत्थान के लिए राष्ट्र के विकास में सहयोग करने का प्रयास हमारा मुख्य उद्देश्य रहा है।
संयोजक कुमारी ज्योति सतवाल एवं समिति के पदाधिकारियों के सहयोग से आयोजित किए जाते रहे है और बेहतर व सही दिशा की ओर बढ़ रहें हैं।
