• Wed. Apr 1st, 2026

    अल्मोड़ा: पर्यावरण संरक्षण के संकल्प को लेकर कल्पना कृति जनजागृति समिति व मानस पब्लिक स्कूल के तत्वाधान में संयुक्त रूप से किया गया वृक्षारोपण

    अल्मोड़ा- कल्पना कृति जन महिला जागृति समिति एवं मानस पब्लिक स्कूल के तत्वावधान में पर्यावरण संरक्षण के संकल्प को लेकर संयुक्त रूप से वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया गया।
    समिति की अध्यक्ष श्रीमती मंजू बिष्ट मुख्य संरक्षक कमल कुमार बिष्ट के संयुक्त प्रयास से उदय शंकर नाट्य अकैडमी के आसपास जंगल क्षेत्र में एक वृहद स्तर पर पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से जनजागृति का संदेश देने का प्रयास किया जा रहा है।

    मंगलवार प्रातः 5:30 से प्रारंभ हुआ वृक्षारोपण कार्यक्रम में मानस पब्लिक स्कूल के शिक्षक/ शिक्षिकाएं कल्पना कृति जन महिला जागृति समिति के पदाधिकारी गण ताइक्वांडो और योग के खिलाड़ी /शिक्षक एवं मानस पब्लिक स्कूल के छात्र छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    मानस पब्लिक स्कूल के प्रबंधक कमल कुमार बिष्ट कहा कि हमें यह संकल्प लेते हुए साफ सफाई अभियान, सकारात्मक सोच और सन्देश और सुरक्षित बेहतर पर्यावरण को बनाने के लिए बड़े स्तर पर पौधरोपण और जरूरतमंद को मदद करने के लिए आगे आने का हमेशा प्रयास करना चाहिए और अपनी जिम्मेदारी को समझना चाहिए हम सभी का कर्तव्य बनता है कि हम अपने समाज को अपने राष्ट्र को जागृत करें और सकारात्मक सोच और ऊर्जा के साथ जल जंगल जमीन को बचाने और सुरक्षित रखने के लिए जन जीवन को सुरक्षित और बेहतर बनाने के लिए हमेशा दृढ़ संकल्पित होना चाहिए और लगातार प्रयास करते हुए बेहतर करने का संकल्प लेना चाहिए। कल्पना कृति जन महिला जागृति समिति अल्मोड़ा की अध्यक्ष श्रीमती मंजू बिष्ट ने सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया और साथ ही और बड़े स्तर पर अधिक से अधिक संख्या पर इस तरीके की मुहिम और कार्यक्रम में प्रतिभाग करने का आह्वान किया।

    इस मुहिम में आज रूप सिंह बिष्ट जिला प्रभारी,योग प्रशिक्षक हेमंती बोरा, योग प्रशिक्षक अनंत बिष्ट ,श्रीमती मंजू बिष्ट, अनू कुमारी, लक्षिता जोशी, प्रभात कुमार जोशी, तेजस शर्मा, ताइक्वांडो खिलाड़ी ,प्रतीक बिष्ट अवनि बिष्ट ,अंशिका बिष्ट,कुमारी दीक्षा कांडपाल, शिक्षिका , ममता त्रिपाठी , अनीता नेगी ,श्रीमती उमा पूना ,जया बिष्ट ,प्रिया बोरा, लोकेश मेहता ,वर्षा मेहता ,प्रियांशु कुटौला,ओम आर्य, मयंक पिलखवाल ,सत्यम कांडपाल, जगदीश अधिकारी ,कमल कुमार बिष्ट ,रिया बोरा, अस्मिता पांडे, अनंत बिष्ट,आदि ने कल्पना कृति जन महिला जागृति समिति की अध्यक्ष श्रीमती मंजू बिष्ट के मार्गदर्शन में पौधरोपण कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *