श्री रामलला जी की प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर रत्नेश्वर मंदिर में रुद्राभिषेक एवं माघी खिचड़ी का दिव्य आयोजन
प्रांत संस्कृति प्रमुख अरविंद चंद्र जोशी व रत्नेश्वर मंदिर के प्रमुख जंग बहादुर थापा ने बताया कि विगत वर्षों की भाती इस वर्ष भी रत्नेश्वर मंदिर समिती एवं धर्म जागरण समन्वय अल्मोड़ा द्वारा दिनांक 22 जनवरी, सोमवार (शुक्ल पक्ष द्वादशी) तिथि के शुभ अवसर पर प्रातः 11 बजे से भगवान शिव के रुद्राभिषेक के साथ ही श्री रामलला जी की प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर एतिहासिक रत्नेश्वर मंदिर, पल्टन बाजार में माघी खिचड़ी-खीर का भोग लगाने के उपरांत दोपहर 1 बजे से विशाल भंडारे का दिव्य आयोजन किया जा रहा है।
धर्म जागरण समन्वय उत्तराखंड के प्रांत संस्कृति प्रमुख अरविंद चंद्र जोशी ने प्रदेश के सभी सनातनियों से इस शुभ अवसर पर सुबह अपने घरों- दुकानों पर भगवा ध्वज फहराने व सांयकालीन समय में दीपक जलाने का अनुरोध किया है।
अतः सभी भक्तगण 22 जनवरी को होने वाले इस दिव्य आयोजन में पहुंच कर भगवान का आशीर्वाद व प्रसाद अवश्य ग्रहण करे।
जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...
शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......
रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....
Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....
Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…
Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....