X

डोईवाला के आंगनबाड़ी केंद्र मादसी में मनाया गया सांस्कृतिक उत्सव

शुक्रवार को देहरादून डोईवाला ब्लाक भोगपुर सैक्टर में आंगनबाड़ी केंद्र मादसी में राम प्राण प्रतिष्ठा के बारे बच्चों को जानकारी देने के उद्देश्य से सांस्कृतिक उत्सव मनाया गया।

इस उत्सव में बीआरसी राजेश डोभाल जी सीआरसी शैलेंद्र रतूड़ी, प्रधानाध्यापक जूनियर हाई स्कूल कृषाली, प्रधान अध्यापिका अल्पना केशव आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ता कनु प्रिया, संतोष देवी उपस्थित थी।

इस कार्यक्रम में डोभाल ने भगवान श्री राम के बारे में जानकारी दी। सुपरवाइजर सालिता अग्रवाल ने पारंपरिक भोजन के बारे में महिलाओं को बताया वही भगवान राम सीता और लक्ष्मण के बारे में जानकारी दी।

बच्चों के द्वारा नाटक नृत्य किया गया कीर्तन भजन भी किए गए। मादसी में सांस्कृतिक उत्सव कार्यक्रम में भगवान राम, सीता और लक्ष्मण का किरदार निभाया बच्चों ने महिलाओं ने कीर्तन भजन और नाटक का भी आयोजन किया गया। यह प्रोग्राम बड़े हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया। समस्त भोगपुर सेक्टर में यह कार्यक्रम किया गया।

This post was published on 19/01/2024 4:27 PM

swati tewari: working in digital media since 5 year
Related Post