• Fri. Mar 27th, 2026

    अल्मोड़ा: कवि सम्मेलन व स्टार नाइट कार्यक्रमों को देख मंत्रमुग्ध हुए दर्शक

    Latest news webfastnews

    कुमाऊं महोत्सव के निर्धारित कार्यक्रमानुसार मंगलवार दिनांक 31 अक्टूबर, 2023 को (राजकीय इंटर कॉलेज) जीआईसी, अल्मोड़ा के मैदान में कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें अल्मोड़ा नगर एवं उसके आसपास क्षेत्र के जाने-माने नामचीन कवियों ने अपनी कविता पाठों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं श्रोताओं ने वाह- वाह,अति सुंदर, क्या बात है आदि- आदि शब्दों एवं तालियों की गड़गड़ाहट से कवियों का उत्साह वर्धन के साथ सम्मान किया। कवि सम्मेलन कार्यक्रम की अध्यक्षता सुप्रसिद्ध कवि व रंग मंच के पुरोधा त्रिभुवन गिरी महाराज एवं संचालन नामचीन कवि वरिष्ठ रंग कर्मी एवं पत्रकार नवीन बिष्ट द्वारा किया गया।
    अपनी -अपनी अति अति सुंदर रचनाओं में कवि राजेंद्र सिंह रावत द्वारा तैंतीस करोड़ देवताओंक मैन अवतार करो
    कवि महेंद्र सिंह ठाकुर राठी द्वारा अल्मोड़ा की माई नंदा छू तके प्रणाम
    कवियत्री प्रेमा गढ़कोटी द्वारा ना टूटो साथ भागी ना छुटो तेरो हाथा
    कवि डॉक्टर दिलीप सिंह बोरा द्वारा घर में हकाक धधाक है रै,रति- ब्याव कजिए की धुरमन है रै
    कवि डॉक्टर महेंद्र सिंह मेहरा द्वारा कुमाऊनी गजल दिलै की बात नि मांनण छू, दिल तो पागल है छ
    कई नवीन बिष्ट द्वारा कब लागौ घाम लागी- लागी ब्याल*
    कवि त्रिभुवन गिरी महाराज द्वारा तू कर ले ऐस काम जैल भल जो बाटा हो का वाचन किया गया।
    सांस्कृतिक कार्यक्रमानुसार घुश्मेश्वर महिला समिति की महिलाओं द्वारा राजुला मालूशाही के सुंदर मंचन की प्रस्तुति से दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया।
    स्टार नाइट कार्यक्रम अंतर्गत VOID (गौरव मनकोटी) द्वारा अपनी प्रस्तुति ऐ दाज्यू ये यारी सबसे भारी है*
    डूबा डूबा में डूबा तेरे लिए अब कैसे जिए हम
    सीधे पहाड़ से (चैप्टर- 2)
    सीधे पहाड़ से सीधे पहाड़ से,डर ही नहीं लगता यहां शेर की दहाड़ से आदि -आदि रैंप गीतों से मंच पर धमाल मचाते हुए हजारों – हजारों की संख्या मैं उपस्थित दर्शकों की तालियों की गड़गड़ाहट से खूब वाहवाही लूटी।
    सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन प्रायोजक वरिष्ठ व्यवसायी रामावतार अग्रवाल, अतिथि नंदन सिंह बिष्ट प्रधानाचार्य जीआईसी, एस एस कपकोटी अध्यक्ष अभिभावक संघ जीआईसी, पुष्कर सिंह भैंसोड़ा मंडलीय अध्यक्ष एजुकेशनल मिनिस्ट्रियल फेडरेशन, डा०सीडी भैंसोड़ा प्रधानाचार्य एस एस जे मेडिकल कॉलेज, एच सी गढ़कोटी सी एम् एस, डॉ० हीरा सिंह भंडारी, डॉ०ए एस गोसाईं, पी एस सांगा पूर्व एस पी, पर्यटन अधिकारी द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महोत्सव के मुख्य संयोजक शेखर लैकचौरा द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में महोत्सव की पदाधिकारी द्वारा सम्मानित कवियों एवं अतिथियों को प्रतीक चिन्ह भेंट किए। इस अवसर राजेंद्र तिवारी अध्यक्ष, अमरनाथ सिंह नेगी संरक्षक , हरीश कनवाल खेल संयोजक, रेखा रौतेला प्रदेश सदस्य बाल अधिकार संरक्षण, वरिष्ठ रंगकर्मी मनमोहन चौधरी, बीएस मनकोटी, रवि रौतेला, विनीत बिष्ट, नंदन रावत, प्रमोद रावत, डॉ अनिल पांडे, प्रोफेसर हामिद, विनीता लेकचौरा , गोकुल मेहता, कपिल मल्होत्रा ,जगदीश वर्मा, रोहित भट्ट, प्रतीक मेहरा, डीके जोशी ,डॉ हीरा सिंह भंडारी, सुरेश कर्नाटक, भैरव गोस्वामी, मुराद खान, जगदीश वर्मा, चेतन पांडे, दीपक कुमार, पंकज भगत, शगुन त्यागी, हर्षित तिवारी, जयदीप पांडे, दिव्यांशा जोशी, गरवित तिवारी आदि- आदि सहित हजारों- हजारों की संख्या में दर्शक मौजूद रहे। सांस्कृतिक कार्यक्रम का संचालन डॉ० संतोष बिष्ट एवं गीतम शर्मा भट्ट द्वारा सामूहिक रूप से किया गया।

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *