• Wed. Feb 11th, 2026

मैट्रिक्स मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने अल्मोड़ा में लगाया निःशुल्क चिकित्सा शिविर

मैट्रिक्स मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने अल्मोड़ा में लगाया निःशुल्क चिकित्सा शिविर।

 

 

अल्मोड़ा के राजकीय आनंद सिंह राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, निकट टैक्सी स्टैंड, अल्मोड़ा में मैट्रिक्स मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल, हल्द्वानी की ओर से एक वृहद निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।

 

अस्पताल के वरिष्ठ ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. प्रदीप पाण्डे के नेतृत्व में आयोजित इस शिविर में 300 से अधिक मरीजों ने विभिन्न रोगों की जांच कर परामर्श लिया।

 

इस दौरान निःशुल्क दवा वितरण, रक्त की जांच, नसों की जांच तथा हड्डियों की जांच निःशुल्क की गई।

 

हॉस्पिटल की जांच टीम में वरिष्ठ ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. प्रदीप पाण्डे, जनरल सर्जन डॉ. विरेंद्र सिंह पांगती, सीनियर फिजिशियन डॉ. पी एस टाकुली, न्यूरोसर्जन डॉ. अखिलेश जोशी, तथा त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. अक्षत टम्टा शामिल रहे।

 

डॉ. प्रदीप पाण्डे जी ने बताया कि अस्पताल की ओर से समय-समय पर दूरस्थ क्षेत्रों में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाते हैं और भविष्य में भी इसी प्रकार के शिविरों का आयोजन जारी रहेगा।

By D S Sijwali

Work on Mass Media since 2002 ........

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *