• Sun. Mar 22nd, 2026

    अमित कुमार त्रिपाठी को सौंपा गया मेडिकल कॉलेज अल्मोड़ा के वित्त नियंत्रक का प्रभार

    अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय SSJU के वित्त अधिकारी अमित कुमार त्रिपाठी को शासन ने पुनः एक और जिम्मेदारी देते हुए राजकीय मेडिकल कॉलेज अल्मोड़ा का वित्त नियंत्रक का प्रभार भी सौंपा है।


    शासन ने इस बावत आदेश जारी किया है। त्रिपाठी कई महत्वपूर्ण पदों पर दायित्वों का निर्वहन कर चुके हैं। इससे पूर्व वे सोबन सिंह जीना परिसर,अल्मोड़ा में सहायक वित्त अधिकारी भी रहे हैं।


    बता दें कि अल्मोड़ा नगर में नर्सिंगबाड़ी क्षेत्र में रहने वाले अमित कुमार त्रिपाठी वर्तमान में सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय SSJU के वित्त अधिकारी भी हैं। उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज, अल्मोड़ा का वित्त नियंत्रक का अतिरिक्त प्रभार मिलने पर नगर में हर्ष का माहौल है।

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *