X

मानसिक रुप से अस्वस्थ महिला हुईं गुमशुदा सोमेश्वर पुलिस ने की त्वरित कार्यवाही

अल्मोड़ा। मानसिक रुप से अस्वस्थ महिला के घर से गुमशुदा होने पर थाना सोमेश्वर पुलिस की त्वरित कार्यवाही

गुमशुदा महिला को 4 घंटे के अंदर कौसानी, जनपद बागेश्वर से सकुशल बरामद कर किया परिजनों के सुपुर्द

गुरुवार को थाना सोमेश्वर में सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम छानी, ल्वेशाल से एक महिला जो मानसिक रुप से अस्वस्थ है, घर से कही चली गई है।

सूचना पर थानाध्यक्ष सोमेश्वर कश्मीर सिंह द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम के साथ गुमशुदा महिला की तलाश हेतु ढूढखोज की गयी। इस दौरान वाहनों की चैकिंग/वाहन चालकों/लोगों से गुमशुदा के सम्बन्ध में पूछताछ करते हुए जानकारी जुटाने का प्रयास किया गया। पुलिस टीम ने अथक प्रयासों से गुमशुदा महिला को 04 घंटे के अंदर कौसानी क्षेत्र जनपद बागेश्वर से सकुशल बरामद कर उसके पिता जी के सुपुर्द किया गया।

अपनी बेटी को सकुशल पाकर उसके पिता जी द्वारा सोमेश्वर पुलिस का आभार व्यक्त किया गया।

सोमेश्वर पुलिस टीम
1-थानाध्यक्ष सोमेश्वर श्री कश्मीर सिंह
2-कानि0 श्री कमल सिंह
3-कानि0 श्री अरविन्द चौधरी
4- म0कानि0 श्रीमती आशा कौशल

This post was published on 03/11/2023 7:54 AM

swati tewari: working in digital media since 5 year
Related Post