• Thu. Mar 19th, 2026

    Almora: बाल सुधार गृह से एक नाबालिग किशोर फरार, मचा हड़कंप

    पाण्डेखोला स्थित बाल सुधार गृह से एक नाबालिग किशोर फरार हो गया। घटना से सुधार गृह में हड़कंप मच गया। फरार किशोर पिछले माह ही यहां लाया गया था। बाल सुधार गृह की ओर से पुलिस को सूचना दे दी गई है।पुलिस किशोरी की तलाश कर रही है। जानकारी के मुताबिक बाल सुधार गृह में चार नाबालिग रखे गए थे। बुधवार सुबह दार्चुला, नेपाल हाल पिथौरागढ़ निवासी एक किशोर सुरक्षा कर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया। जानकारी के मुताबिक किशोर पर पिथौरागढ़ जिले में चोरी सहित अन्य मामलों में धारा 305, 331 और 317 के तहत के तहत मुकदमा दर्ज हुआ था। इसके बाद उसे पाण्डेखोला स्थित बाल सुधार गृह लाया गया था। मंगलवार रात तक सब कुछ ठीक था। फरार नाबालिग के साथ तीन अन्य और भी थे। बुधवार सुबह चकमा देकर फरार होने में कामयाब हो गया। इससे सुधार गृह में हड़कंप मच गया। नाबालिग सुधार गृह से कहां गया किसी को इसकी भनक नहीं लगी। आनन-फानन में इसकी सूचना मौखिक रूप से पुलिस को दी गई। बाद में सुधार गृह प्रशासन ने कोतवाली पहुंचकर पूरी घटना विस्तार से बताई। घटना की जानकारी के बाद पुलिस नाबालिग की तलाश में जुट गई है।

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *