• Mon. Mar 30th, 2026

    काठगोदाम से भटकते हुए काफलीखान पहुंचा नाबालिग

    ByD S Sijwali

    Sep 19, 2024

    अल्मोड़ा पुलिस के थाना दन्या की डायल 112 मोबाइल टीम ने परिजनों का पता लगाकर किया सकुशल सुपुर्द

    दिनांक 17.09.2024 की रात्रि में डायल 112 मोबाइल को सूचना मिली कि काफलीखान में एक नाबालिग बालक भटक रहा है। सूचना पर थाना दन्या की डायल 112 मोबाइल टीम तत्काल मौके पर पहुंची और बालक से जानकारी की गई तो उसने अपना नाम अंशु कुमार उम्र 14 वर्ष निवासी काठगोदाम नैनीताल बताया और काठगोदाम से वाहनों में लिफ्ट लेकर भटकते हुए काफलीखान पहुंचना बताया।

    बालक द्वारा बताये गये संपर्क नंबर पर परिजनों से वार्ता की गई तो उन्होने बताया कि वह बालक के गुम हो जाने से काफी परेशान हो गये थे, काफी खोजबीन भी की नही मिला। परिजनों ने बताया कि अभी आ पाना संभव नहीं है, डसीली दन्या में उनके रिश्तेदार बालक के मौसा जी रहते है, आप बालक को उनके सुपुर्द कर दें।

    पुलिस टीम ने नाबालिग बालक को सकुशल उसके मौसा जी के सुपुर्द किया और काउंसलिंग कर आवश्यक हिदायत भी दी गई। परिजनों व नाबालिग के मौसाजी ने पुलिस के मानवीय कार्य की प्रशंसा की। थाना दन्या पुलिस टीम-1. हेड कानि० श्री संजय कापड़ी कानि० दीपक बिष्ट

    By D S Sijwali

    Work on Mass Media since 2002 ........

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *