• Sun. Mar 22nd, 2026

    Almora: गुमशुदा नाबालिग को बरामद कर पोक्सो एक्ट के आरोपी को दिल्ली से किया गिरफ्तार

    गुमशुदा नाबालिग बालिका बरामद

    मामला-
    दिनांक 13.03.2025 को भतरौजखान क्षेत्र निवासी महिला द्वारा अपनी नाबालिग पुत्री के दिनांक 12.03.2025 को घर से बिना बताये जाने व घर वापस नहीं आने के सम्बन्ध में तहरीर दी थी। तहरीर के आधार पर थाना भतरौजखान में धारा 140(3) बीएनएस पंजीकृत किया गया था ।

    श्री देवेन्द्र पींचा, एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए तत्काल संज्ञान लेकर संबंधितों को टीम गठित कर गुमशुदा नाबालिग बालिका को शीघ्र बरामद करने व संलिप्त अभियुक्त को गिरफ्तार करने हेतु आवश्यक निर्देश दिये गये।

    अपर पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा श्री हरबन्स सिंह व श्री विमल प्रसाद सीओ रानीखेत के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष भतरौजखान श्री सुशील कुमार द्वारा पुलिस टीम का गठन कर तत्काल नाबालिग बालिका की खोजबीन शुरु की गई।

    गठित टीम द्वारा सुरागरसी-पतारसी व जानकारी जुटाकर अथक प्रयास करते हुए टीम द्वारा दिल्ली के कई स्थानों पर दबिश देकर दिनांक 14.03.2025 को दिल्ली बुराड़ी से गुमशुदा नाबालिग बालिका को अभियुक्त के कब्जे से छुड़ाया गया और अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया, पीड़िता के बयानों के आधार पर पंजीकृत अभियोग में धारा 137(2)/87/64(1) बीएनएस व 5/6 पोक्सो अधिनियम की बढ़ोतरी कर आवश्यक कार्यवाही की गई । गुमशुदा को बाद आवश्यक कार्यवाही/काउंसिलिंग के परिजनों के सुपुर्द किया गया।

    गिरफ्तार अभियुक्त का नाम-
    अमन शर्मा पुत्र शिव कुमार शर्मा निवासी बुराड़ी दिल्ली
    भतरौजखान पुलिस टीम-

    1. उ0नि0 श्री संजय जोशी,प्रभारी चौकी भिकियासैंण
    2. हेड कानि0 श्री शमीम अहमद
    3. हेड कानि0 श्री महेन्द्र सिंह
    4. कानि0 श्री इन्द्र कुमार,सर्विलांस सैल

    By D S Sijwali

    Work on Mass Media since 2002 ........

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *