• Sun. Apr 5th, 2026

    अल्मोड़ा: बाबा का रुप धारण कर पेड़ के नीचे ध्यान अवस्था में बैठा मिला गुमशुदा, पुलिस ने सर्विलांस टीम की मदद से सकुशल किया बरामद

    पिछले महीने 17 नवंबर 2023 को दन्या निवासी हरीश चन्द्र ने अपने पुत्र मोहन चन्द्र, उम्र- 43 वर्ष के बिना बताये घर से कही चले जाने के सम्बन्ध में थाना दन्या में गुमशुदगी दर्ज करायी गयी थी।

    रामचन्द्र राजगुरु, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा गुमशुदगी का त्वरित संज्ञान लेकर थानाध्यक्ष दन्या को शीघ्र तलाश कर बरामद करने हेतु निर्देशित किया गया।

    सीओ अल्मोड़ा श्री विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष दन्या श्री जसविन्दर सिंह के नेतृत्व में थाना पुलिस द्वारा गुमशुदा की तलाश हेतु काफी प्रयास करने के उपरांत सर्विलांस टीम की मदद से गुमशुदा व्यक्ति की लोकेशन बागेश्वर धाम, मध्यप्रदेश प्राप्त होने पर पुलिस टीम दिनांक- 02.12.2023 को गुमशुदा के पिता जी को साथ लेकर बागेश्वर धाम, मध्य प्रदेश के लिए रवाना हुई।

    पुलिस टीम द्वारा लगभग 1000 किमी का सफर तय कर बागेश्वर धाम, मध्यप्रदेश पहुंचकर गुमशुदा को काफी तलाश करने के उपरांत सर्विलांस टीम के सहयोग से दिनांक- 06.12.2023 को गुमशुदा मोहन चन्द्र को बागेश्वर धाम से 20 किमी दूर ग्राम बमीठा, जिला छतरपुर, मध्यप्रदेश से सकुशल बरामद किया गया।

    जहां गुमशुदा बाबा का रुप धारण कर एक पेड़ के नीचे ध्यान अवस्था में बैठा हुआ था। घर से बिना बताये इतनी दूर आने के बारे में पूछने पर बताया कि वह आत्म शांति के लिए यहाँ आ गया था। पुलिस टीम गुमशुदा को साथ लेकर दिनांक- 09.12.2023 को थाना दन्या पहुंची जिसे बाद आवश्यक कार्यवाही सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया। जिस पर परिजनों द्वारा दन्या पुलिस की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया गया।

    पुलिस टीम


    1-अपर उ0नि0 श्री विरेन्द्र पाठक, थाना दन्या
    2-हे0कानि0 श्री संजय कापड़ी, थाना दन्या
    3-कानि0 श्री इन्द्र कुमार, सर्विलांस सेल अल्मोड़ा
    4-कानि0 श्री बलवंत प्रसाद, सर्विलांस सेल अल्मोड़ा

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *