• Tue. Mar 31st, 2026

    बंदर ने छिना पर्स, पुलिस ने जंगल से ढूंढ़ निकाला

    बंदर खींच ले गया नगदी से भरा पुजारी का बैग,पुलिस ने जंगल से किया बरामद

              आज दिनांक 31/ 5/2024 को चितई मंदिर में पूजा-पाठ आदि का कार्य करने वाले नितिन पंत के बैग कंधे में टांगकर मंदिर परिसर में कुछ कार्य कर रहे थे,तो इस दौरान बन्दर झपटा और बैग निकालकर ले गया। जिसमें 20,000 रुपये रखे हुए थें, जिससे बैग स्वामी काफी परेशान हो गये।

    जंगल में खोजबीन की शुरू

               हैरान परेशान बैग स्वामी ने अपने साथ हुयी इस घटना को चितई मंदिर ट्रैफिक व्यवस्था में लगे अल्मोड़ा पुलिस के हेड कानि0 आसिफ हुसैन को बताया,जिस पर पुलिस जवान द्वारा कुछ युवकों को साथ लेकर आस-पास के जंगलों में बैग की खोजबीन शुरु की गई,लगभग 01 घंटे की लगातार कड़ी मशक्कत के बाद नगदी भरा बैग बरामद हो गया, बैग में 20,000 रुपये सुरक्षित थे,जिसे बैग स्वामी को सुपुर्द किया गया।

    आभार प्रकट किया

              अल्मोड़ा पुलिस के जवान से त्वरित मदद पाकर बैग  स्वामी  काफी  प्रसन्न  हुए और आभार प्रकट  किया।

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *