• Sun. Mar 29th, 2026

    लोकसभा चुनाव 2024 में शत प्रतिशत मतदान के लिए चलाया जा रहा जागरूकता अभियान

    आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 में जनपद का वोटर टर्नआउट बढ़ाने हेतु विभिन्न प्रकार के मतदाता जागरुकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। पिछले लोकसभा सामान्य निर्वाचन में जनपद के 495 मतदेय स्थलों में 50 प्रतिशत से कम मतदान हुआ था। उन सभी मतदान केन्द्रों में बूथ जागरुकता ग्रुप का गठन कर सभी मतदाताओं को मतदान की शपथ देने के साथ-साथ आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 में शत् प्रतिशत मतदान हेतु प्रेरित किया जा रहा है।

    विनोद कुमार राठौर ने बताया कि मतदाता शपथ के उपरान्त शपथ लेने वाले मतदाताओं को हस्ताक्षर अभियान में भी शामिल किया जा रहा है। बूथ जागरुकता ग्रुप के सदस्यों में संबंधित मतदेय स्थल का बी0एल0ओ0 सुपरवाईजर, , ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी संबंधित विद्यालय का प्रधानाध्यापक, संबंधित क्षेत्र की आशा वर्कर आदि को सम्मिलित किया गया है। संबंधित टीम द्वारा घर-घर जाकर उक्त मतदान केन्द्रों में मतदाता शपथ दिलायी जा रही है। जो मतदाता अनुपस्थित कारणों से शपथ नही ले रहे है उन मतदाताओं की सूची संबंधित टीम से प्राप्त कर विधानसभा स्तर पर संकलित की जा रही है। उन मतदाताओं से सम्पर्क कर उन्हें भी मतदान हेतु प्रेरित किया जायेगा।

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *