126 लोगों ने किया प्रतिभाग
अल्मोड़ा। धौलादेवी खेल प्रशिक्षक हरीश सिंह चौहान ने बताया कि दन्या न्याय पंचायत मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी छात्रवृत्ति ट्रायल मैं करीब 126 बालक- बालिकाओं ने प्रतिभाग किया।
28 बालक-बालिकाओ का चयन 24 जुलाई को ब्लॉक स्त्रीय ट्रायल के लिए हुआ।
राजकीय इंटर कॉलेज दन्या खेल मैदान में आयोजित किया गया जिसमें ट्रायल दन्या न्याय पंचायत के अधिकांस विद्यालयों ने प्रतिभाग किया प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रधानाचार्य अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज, दन्या ने किया इस मौके पर प्रताप सिंह रौतेला, निर्णायक मंडल में हरीश सिंह चौहान, योगेंद्र सिंह रावत, राजदीप भारती, किशन सिंह मेहता, तारा वर्मा आदि सभी विद्यालयों से आए हुए टीम प्रभारी, अभिभावक गण मौजूद थे।
