• Fri. Mar 6th, 2026

    अखिल भारतीय स्वतंत्रता सेनानी परिवार कल्याण महा परिषद की बैठक में उपस्थित 19 प्रदेशों के कोर कमेटी के सदस्यों की चली बैठक में देश की वर्तमान परिस्थितियों एवं स्वतंत्रता सेनानी परिवारों की भूमिका पर चर्चा हुई। प्रहलाद प्रजापति की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में राष्ट्रीय महासचिव कुमार पटेल द्वारा देश के सभी प्रदेशों के प्रतिनिधियों से आगामी 25 अगस्त को स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित हरिद्वार में राष्ट्रीय समागम में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करने का आह्वान किया। राष्ट्रीय कोर कमेटी के सदस्य एवं उत्तराखंड प्रकोष्ठ के महामंत्री अवधेश पंत ने जानकारी देते हुए बताया कि पूरे देश के सेनानी परिवारों में कार्यक्रम के लिए काफी उत्साह दिखाई दे रहा है अब तक देश के कोने-कोने से लगभग 200 प्रतिनिधियों की आने की सूचना प्राप्त हो चुकी है। यहां बताते चलें कि उक्त राष्ट्रीय समागम में देश की वर्तमान परिस्थितियों और उसमें स्वतंत्रता सेनानी परिवारों की भूमिका पर चर्चा के साथ स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ के गठन हेतु सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास किया जाएगा।

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *