• Thu. Feb 5th, 2026

    Almora नेट परीक्षा में सफलता हासिल कर नवीन चंद्र आर्या ने बढ़ाया क्षेत्र का मान

    नेट परीक्षा में सफलता हासिल कर नवीन चंद्र आर्या ने बढ़ाया क्षेत्र का मान 

     (अल्मोड़ा)। ग्राम बख निवासी नवीन चंद्र आर्या, पिता कृपाल राम, ने यूजीसी नेट परीक्षा उत्तीर्ण कर क्षेत्र, परिवार और कला जगत का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से गांव सहित शिक्षण और कला क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।

    नवीन चंद्र आर्या ने सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय (SSJU) से ड्रॉइंग एंड पेंटिंग विषय में परास्नातक (Masters) की शिक्षा प्राप्त की है। इसके साथ ही उन्होंने बी.एड. की डिग्री भी SSJU से ही पूर्ण की है। नवीन एक समर्पित कलाकार हैं, जो अपने कला कार्यों में अभिव्यंजनावाद तथा पहाड़ी जीवन और संस्कृति को प्रमुखता से अभिव्यक्त करते हैं।

    अपनी इस सफलता का श्रेय देते हुए नवीन ने अपने माता-पिता, भाई, समस्त पेंटिंग विभाग एवं समस्त ग्राम सभा बख का आभार व्यक्त किया, जिन्होंने हमेशा उन्हें सहयोग और प्रोत्साहन दिया।

    उन्होंने विशेष रूप से

    प्रो. सोनू द्विवेदी,

    प्रो. शेखर चंद्र जोशी तथा

    प्रो. संजीव आर्य का मार्गदर्शन के लिए धन्यवाद दिया।

    साथ ही उन्होंने पीएचडी स्कॉलर रमेश मौर्य , पवन यादव एवं योगेश डसीला के सहयोग को भी अपनी सफलता का महत्वपूर्ण आधार बताया।

    नवीन चंद्र आर्या की यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। उनकी सफलता कला और शिक्षा के क्षेत्र में युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी !

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *