• Sun. Apr 5th, 2026

    Almora-news पुष्पा स्टाइल में कर रहा था लीसे की तस्करी, गिरफ्तार

    एसएसपी अल्मोड़ा के कुशल नेतृत्व में वन संपदा की अवैध तस्करी करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही, ट्रक में केबिन बनाकर पुष्पा स्टाइल में कर रहा था लीसे की तस्करी

    SOG व कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस की सतर्क चेकिंग से 160 टिन अवैध लीसे के साथ 01 तस्कर गिरफ्तार

    देवेन्द्र पींचा एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा जनपद के सभी थाना/चौकी प्रभारियों/एसओजी प्रभारी को वन सम्पदा, खनिज पदार्थ आदि की अवैध तस्करी करने वालों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है।

    अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह व सीओ अल्मोड़ा गोपाल दत्त जोशी के पर्यवेक्षण व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा योगेश चंद्र उपाध्याय व प्रभारी निरीक्षक भुवन चंद्र जोशी प्रभारी SOG अल्मोड़ा के नेतृत्व में व कोतवाली अल्मोड़ा व एसओजी अल्मोड़ा की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा दिनांक 10.06.2025 को चेकिंग के दौरान केंद्रीय विद्यालय अल्मोड़ा की तरफ आर0टी0ओ0 ऑफिस अल्मोड़ा के पास ट्रक संख्या UK04-CA-4276 को चेक किया गया तो ट्रक में केबिन बना हुआ था जिसमें अवैध लीसे से भरे 160 टिन के कनस्तर बरामद हुए, तत्पश्चात् चालक दीपक कुमार आर्या को गिरफ्तार कर कोतवाली अल्मोड़ा में अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0स0- 55/2025 धारा 26/41/42/52 भारतीय वन अधिनियम में मुकदमा पंजीकृत किया गया है एवं ट्रक को सीज किया गया।
    तस्करी में संलिप्तों के बारे में अन्य जानकारियां जुटाई जा रही है।

    गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-
    दीपक कुमार आर्या उम्र 37 वर्ष पुत्र दीवानी राम निवासी ग्राम विजयपुर थाना द्वाराहाट, अल्मोड़ा हाल मुरारजीनगर केयरऑफ लाल भोज हल्द्वानी जनपद- नैनीताल

    बरामदगी-

    160 टिन अवैध लीसा
    पुलिस टीम-
    1- निरीक्षक भुवन चंद्र जोशी, प्रभारी SOG अल्मोड़ा
    2- उप निरीक्षक बृजमोहन भट्ट, प्रभारी चौकी बेस कोतवाली अल्मोड़ा
    3- कांस्टेबल सुंदर लाल, कोतवाली अल्मोड़ा
    4- कांस्टेबल राजेश भट्ट, SOG अल्मोड़ा
    5- कांस्टेबल राकेश भट्ट, SOG अल्मोडा
    6- कांस्टेबल हरीश प्रसाद, SOG अल्मोडा

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *