Latest news webfastnews
अल्मोड़ा में नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का मामला सामने आया। गौर करने वाली बात यह है कि भगाने वाला भी नाबालिग था।
हालांकि पुलिस ने गुमशुदा नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द किया नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने वाला नाबालिक किशोर को विधिक संरक्षण में लेकर कार्यवाही की गई।
शुक्रवार 24 मार्च को अल्मोड़ा निवासी एक व्यक्ति द्वारा महिला थाना आकर तहरीर दी कि उसकी नाबालिग पुत्री को मोहल्ले का एक नाबालिग लड़का बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया है ।तहरीर के आधार पर महिला थाना पर अभियोग पंजीकृत किया गया
मामले का तत्काल संज्ञान लेकर एसएसपी रचिता जुयाल द्वारा सीओ ऑपरेशन व महिला थानाध्यक्ष को नाबालिग बालिका को शीघ्र बरामद कर आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया था।
सीओ आँपरेशन ओशिन जोशी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक राजेश यादव कोतवाली अल्मोड़ा व थानाध्यक्ष बरखा कन्याल महिला थाना अल्मोड़ा के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा नाबालिगों की खोजबीन शुरु करते हुए 24 घंटों के भीतर शनिवार 25 मार्च को केमू स्टेशन अल्मोड़ा के पास से नाबालिग बालिका को बरामद कर लिया गया। जिसके बाद बालिका का शारीरिक शोषण करने वाले विधि के विरोध में बालक को विधिक संरक्षण में लेकर पंजीकृत अभियोग में आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई है ।
जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...
शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......
रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....
Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....
Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…
Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....