• Tue. May 26th, 2026

अल्मोड़ा: नाबालिग बालिका को लेकर फरार नाबालिग बालक 24 घण्टे में पकड़ा गया

web fast news logo

अल्मोड़ा में नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का मामला सामने आया। गौर करने वाली बात यह है कि भगाने वाला भी नाबालिग था।
हालांकि पुलिस ने  गुमशुदा नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द किया नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने वाला नाबालिक किशोर को विधिक संरक्षण में लेकर कार्यवाही की गई।

शुक्रवार 24 मार्च को अल्मोड़ा निवासी एक व्यक्ति द्वारा महिला थाना आकर तहरीर दी कि उसकी नाबालिग पुत्री को मोहल्ले का एक नाबालिग लड़का बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया है ।तहरीर के आधार पर महिला थाना पर अभियोग पंजीकृत किया गया
मामले का तत्काल संज्ञान लेकर एसएसपी  रचिता जुयाल द्वारा सीओ ऑपरेशन व महिला थानाध्यक्ष को नाबालिग बालिका को शीघ्र बरामद कर आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया था।
सीओ आँपरेशन ओशिन जोशी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक राजेश यादव कोतवाली अल्मोड़ा व थानाध्यक्ष बरखा कन्याल महिला थाना अल्मोड़ा के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा नाबालिगों की खोजबीन शुरु करते हुए 24 घंटों के भीतर शनिवार 25 मार्च को केमू स्टेशन अल्मोड़ा के पास से नाबालिग बालिका को बरामद कर लिया गया। जिसके बाद बालिका का शारीरिक शोषण करने वाले विधि के विरोध में बालक को विधिक संरक्षण में लेकर पंजीकृत अभियोग में आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई है ।

By swati tewari

working in digital media since 5 year

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *