Almora-News करंट से झुलसे युवक की उपचार के दौरान मौत Almora-NEWS Currently scorched young man dies during treatment
अल्मोड़ा के लमगड़ा में करंट से झुलसे एक युवक की हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।जानकारी अनुसार मूल रूप से ग्राम पतोड़ी लमगड़ा, अल्मोड़ा निवासी 33 वर्षीय राजेंद्र प्रसाद पुत्र लीलाधर मजदूरी करता था। पुलिस के मुताबिक रविवार को गांव के एक मंदिर में पूजा अर्चना थी, जिसमें शामिल होकर वह घर लौट रहा था। इसी दौरान तेज बारिश के बीच वह एक बिजली के खंभे के नीचे रूक गया। यहां राजेंद्र का खंभे पर हाथ चला गया। जिसके बाद वह बुरी तरह झुलस गया।गंभीर हालत में परिजन राजेंद्र को उपचार के लिए एसटीएच लेकर आए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि राजेंद्र 80 प्रतिशत से अधिक झुलस चुका था। कोतवाल राजेश यादव ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
