X

भारी मात्रा में गांजे की बरामदगी के बाद अब चरस तस्कर की गिरफ्तारी

एसएसपी अल्मोड़ा के कुशल नेतृत्व में नशे के विरुद्ध ताबड़तोड़ एक्शन जारी,

 

भारी मात्रा में गांजे की बरामदगी के बाद अब चरस तस्कर की गिरफ्तारी

 

कल एसओजी और लमगड़ा पुलिस ने 2.5 किलोग्राम चरस के साथ 01 तस्कर को दबोचा,कीमत लगभग 5 लाख से अधिक

 

एसएसपी अल्मोड़ा ने टीम को 5000 रुपये के नगद इनाम से किया पुरस्कृत

 

 देवेन्द्र पींचा,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा नशे के विरुद्ध जीरो टाँलरेन्स नीति अपनाते हुए ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन को साकार करने के पथ पर अग्रसर होकर नशे के विरुद्ध लगातार कड़े एक्शन लिये जा रहे है, जिस क्रम में सभी थाना,  चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र सघन चैकिंग कर अवैध रूप से गाँजा, चरस व अन्य नशीली पदार्थो की तस्करी कर रहे तस्करों पर कठोर कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिये गये है।

 

कल दिनांक 12/10/2025 को अपर पुलिस अधीक्षक श्री हरबन्स सिंह व सीओ अल्मोड़ा गोपाल दत्त जोशी के पर्यवेक्षण में निरीक्षक भुवन जोशी,प्रभारी एसओजी व थानाध्यक्ष लमगडा प्रमोद पाठक के नेतृत्व में संयुक्त टीम द्वारा लमगड़ा रोड जय जागेश्वर मिष्ठान भण्डार के पास चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति ललित पाण्डे के कब्जे से 2.532 किलोग्राम चरस बरामद कर अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए थाना लमगड़ा में एफआईआर नं0-18/2025 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई है।

पुरस्कृत-

      एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा पुलिस टीम को 5,000 रुपये के नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम/पता- ललित पाण्डे उम्र 38 वर्ष पुत्र पूरन पाण्डे निवासी- धुरासंग्रोली, पोस्ट-चायखान,लमगड़ा जनपद अल्मोड़ा।

बरामदगी- 2.532 किलोग्राम

कीमत- 5,06,400 रुपये

पुलिस टीम-

1. उ0नि0 नरेश कोहली,चौकी प्रभारी मोरनौला.

2. हेड कानि0 त्रिलोकनाथ गोस्वामी,थाना लमगड़ा 

3. कानि0 केशव भौंत,थाना लमगड़ा

4. कानि0 राकेश भट्ट,एसओजी अल्मोड़ा 

5. कानि0 चन्दन सिंह,एसओजी अल्मोड़ा

6. कानि0 इरशाद उल्ला एसओजी,अल्मोड़ा

7. कानि0 राजेश भट्ट,एसओजी,अल्मोड़ा

This post was published on 13/10/2025 8:59 AM

swati tewari: working in digital media since 5 year
Related Post