Almora-News महीनो से बंद पड़ा धारनौला BOB का ATM, परेशान जनता ने शाखा प्रबंधक को लिखा पत्र Almora-NEWS ATM of Dharnaula Bob closed for months, disturbed public wrote a letter to the branch manager
बैंक में छुट्टी, लोग उधार लेकर सामान लेने पर मजबूर
अल्मोड़ा धारानोला टेक्सी स्टैंड के समीप सिजवाली काम्प्लेक्स में स्थित बैंक ऑफ़ बड़ोदा BOB का एटीएम लगभग पिछले छः माह से बंद पड़ा है। इस कारण ग्रामीणों और स्थानीय लोगों को पैसे निकालने में कठिनाई हो रही है।
बैंक ऑफ बड़ौदा का एटीएम पिछले छह माह से भी ज्यादा समय से बंद पड़ा हैं l जिससे क्षेत्रीय जनता में रोष व्याप्त हैं कई लोगो ने बैंक ऑफ़ बड़ोदा के शाखा प्रबंधक को पत्र लिख कर शीघ्र सुचारू करने का निवेदन किया हैं टैक्सी स्टैंड एवं कई पर्यटन स्थल मार्ग होने से कई क्षेत्रीय एवं ग्रामीण पर्यटकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं कई महीनो से बैंक आफ बडौदा का एटीएम बंद पड़ा हुआ है एक तरफ बैंक की छुट्टी और उस पर खराब एटीएम से लोगों की समस्याएं बढ़ गई है।
UPI का इस्तेमाल करना नहीं जानते कई लोग
स्थानीय लोगो और ग्रामीणों का कहना है कि गांव से बाजार खरीदारी करना आए थे लेकिन एटीएम से पैसे ना निकलने से उन्हें बहुत समस्या हुई उन्होंने कहा कि वह यूपीआई का इस्तेमाल भी नहीं करते हैं पिछले कई दिन से बाजार आ रहे हैं लेकिन एटीएम बंद होने के कारण पैसे नहीं निकल रहे हैं उधर उन्हें उधार लेकर सामान लेकर वापस जाना पड़ रहा है।
ग्रामीण मोहन सिंह, चमन जोशी , गुलाब कुमार , पूरन चन्द्र , मदन सिंह और पर्यटक रमेश पुरी, राजेंद्र नाथ दिनेश महंत, सागर पुरी आदि लोगों का कहना है उनको समस्या हुई है ग्रामीण लोग अपने गांव से आए हैं पर एटीएम ख़राब मिलता हैं
महोदय , खबर को अपने सम्मानित न्यूज़ पोर्टल में स्थान देने की कृपा करे
सादर धन्यवाद 🙏🙏
