• Mon. Mar 30th, 2026

    विभागीय लापरवाही के कारण नहीं मिल पा रहा अनुसूचित जाति व जनजाति के बी एड छात्रों को छात्रवृत्ति, सांसद अजय टम्टा ने कहा शीघ्र करेंगे समस्या का निदान

    Latest news webfastnews

    छात्रों ने बताया कि गरीब परिवारों के अनुसूचित जाति व जनजाति के बच्चों को छात्रवृत्ति प्राप्त न होने के कारण उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है

    अल्मोड़ा। सरकार द्वारा अनुसूचित जाति व जनजाति के बी एड छात्रों को दी जाने वाली छात्रवृत्ति का लाभ प्रदेश में अल्मोड़ा जनपद के छात्रों को विभागीय लापरवाही के कारण नहीं मिल पा रहा है जबकि प्रदेश के अन्य जनपदों में यह लाभ प्राप्त हो रहा है इस संदर्भ में छात्रों के एक शिष्टमंडल ने सांसद व पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा से मुलाकात की। तथा इस समस्या से अवगत कराया तथा जिलाधिकारी को भी इस संदर्भ में ज्ञापन दिया।

    छात्रों ने बताया कि गरीब परिवारों के अनुसूचित जाति व जनजाति के बच्चों को छात्रवृत्ति प्राप्त न होने के कारण उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है तथा इस वर्ष जब उन्होंने छात्रवृत्ति के लिए आवेदन किया तो विभाग की वेबसाइट में उनके आवेदन पत्र को स्वीकार कर लिया गया परंतु बाद में सभी आवेदनों को निरस्त कर दिया गया इससे छात्रों में रोष है। इस अवसर पर सांसद अजय टम्टा ने कहा कि वह शीघ्र ही इस संदर्भ में उच्च अधिकारियों से जानकारी लेकर छात्रों की समस्याओं का निदान करेंगे इस अवसर पर धर्मवीर आर्य पीयूष कुमार आशीष कुमार मुकुल कुमार अशोक लाल ओमप्रकाश राहुल टम्टा धर्मेंद्र बिष्ट कैलाश गुरुरानी दर्शन रावत मनोज जोशी सुनील जोशी आदि उपस्थित थे ।

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *