• Sun. Mar 29th, 2026

    अल्मोड़ा: अब यहाँ 95 पव्वे अवैध शराब के साथ तस्कर हुआ गिरफ्तार

    एसएसपी अल्मोड़ा के निर्देशन में अल्मोड़ा पुलिस का नशे पर वार नाँनस्टाप है जारी

    दन्या पुलिस की चैंकिग में 02 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ 01 तस्कर की हुई गिरफ्तारी

    
    
     सीओ अल्मोड़ा विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में दिनांक- 19 मार्च 2023  को थानाध्यक्ष दन्या जसविन्दर सिंह नेतृत्व में दन्या पुलिस* द्वारा आटी बैंड दन्या क्षेत्र में चैकिंग के दौरान अभियुक्त कृष्ण सिंह के कब्जे से दो पेटियों में 95 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब बरामद कर अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए थाना दन्या में आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गयी है। 
    
     मामले में थानाध्यक्ष दन्या जसविन्दर सिंह ने बताया कि अभियुक्त हल्द्वानी से कम दाम मे खरीदी शराब को दन्या क्षेत्र में मंहगे दामों में बेचकर आर्थिक लाभ कमाने के उद्देश्य से ला रहा था, जिसे पुलिस टीम द्वारा चैंकिग के दौरान गिरफ्तार किया गया। 

    गिरफ्तार अभियुक्त कृष्ण सिंह, उम्र 42 वर्ष पुत्र शिव सिंह निवासी सिंडिया खेत पो0 चनडूंगरी, राजस्व क्षेत्र भनोली, जिला अल्मोड़ा
    से 02 पेटी मैक डाँवेल अवैध अग्रेजी शराब (कुल 95 पव्वे) बरामद हुआ, जिसकी कीमत कीमत 12000/- ( बारह हजार रुपये) हैं।

    पुलिस टीम में हे0कानि0 संजय कापड़ी, थाना दन्या और होमगार्ड विमल गोस्वामी, थाना दन्या शामिल रहें।

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *