Almora-News: सड़क किनारे पैराफीट पर मिला शव, जाँच में जुटी पुलिस Almora-NEWS: Dead body found on roadside paraphet, police engaged in investigation
अल्मोड़ा(रविवार) करबला कब्रिस्तान के पास एक टैक्सी चालक की संदिग्ध हालातों में मौत हो गई। उसका शव सड़क किनारे पैराफीट पर मिला। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।प्राप्त जानकारी के अनुसार आज रविवार को थाना कोतवाली अल्मोड़ा को सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति करबला कब्रिस्तान के पास रोड के किनारे पैराफीट में लेटी अवस्था में पड़ा हुआ है। मौके पर फोर्स ने संबंधित स्थान पर जाकर पड़ताल कि तो उक्त व्यक्ति मृत प्रतीत हुआ।जिस कारण उसे बेस हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा उक्त व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया गया।
मृतक के बारे में शिनाख्त करने पर पर पता चला कि मृतक का नाम विनोद दुम्का पुत्र गंगा दुम्का उम्र 42 है। वह हल्दूचौड़ नैनीताल का निवासी है।बताया जा रहा है कि मृतक ड्राइवरी करता था। वह हल्द्वानी से मुनस्यारी यात्री लेकर जाया करता था, किंतु गत रात्रि में ही रुक गया था। मृतक के पंचायतनामा की कार्यवाही अमल में लाई जा रही है । परिजनों को अवगत कराया दिया गया है। मृत्यु के कारणों के संबंध में पुलिस जांच कर रही है।
