• Sun. Mar 29th, 2026

    Almora News: जिलाधिकारी ने मेयर व पार्षदों के लिए बनाए गए नामांकन कक्षों का किया निरीक्षण

    अल्मोड़ा, 28 दिसंबर 2024 नागर स्थानीय निकाय सामान्य निर्वाचन 2024-25 के सफल संपादन हेतु आज जिलाधिकारी/ जिला निर्वाचन अधिकारी आलोक कुमार पांडेय ने अल्मोड़ा के मेयर एवं पार्षदों के लिए बनाए गए नामांकन कक्षों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने यहां कार्यरत कार्मिकों से नामांकन एवं नाम निर्देशन पत्रों की बिक्री आदि की जानकारी प्राप्त कर चुनाव के सफल संपादन हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने निर्वाचन अधिकारी एवं सहायक निर्वाचन अधिकारियों से कहा कि सभी प्रक्रियाएं बिल्कुल निष्पक्ष एवं पारदर्शी होनी चाहिए। किसी भी उम्मीदवार के साथ भेदभाव आदि की शिकायत नहीं आनी चाहिए। सभी को चुनाव में दावेदारी करने का अधिकार है। उन्होंने कहा कि कोई भी नामांकन प्रपत्र लेने या नामांकन प्रपत्र दाखिल करने आए तो उसकी कागजी कार्यवाही में आवश्यक मदद करें। उनको किसी भी प्रकार से अनुचित रूप से परेशान न किया जाए।इस दौरान उन्होंने कलेक्ट्रेट परिसर में बनाए गए स्थानीय निकाय चुनाव कार्यालय का भी निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी कार्यों को समयांतर्गत एवं दक्षता से किया जाए। कोई भी परेशानी होने पर उन्हें अवगत कराया जाए, जिससे उसका समय से समाधान किया जा सके। उन्होंने कार्यरत कार्मिकों को निर्देश दिए कि चुनाव एक बहुत ही महत्वपूर्ण प्रक्रिया है, इसलिए इस महत्वपूर्ण कार्य में सभी सावधानी एवं त्रुटिरहित कार्य संपादित करें। उन्होंने कहा कि यदि किसी भी कार्मिक की लापरवाही सामने आई तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।यहां उपजिलाधिकारी संजय कुमार, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निकाय) संतोष बोरा समेत अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

    राजकीय इंटर कॉलेज पीपली की दीपा ने राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ में चक्का और भला फेक में जीते दो रजत पदक

    🌏🌏🌏🌏🌏🌏🌏🌏
    🅙︎🅞︎🅘︎🅝︎ 🅦︎🅗︎🅐︎🅣︎🅢︎🅐︎🅟︎🅟︎
    https://chat.whatsapp.com/H4lhElJj03U8WDkjsdAciL
    Ⓨ︎ⓞ︎ⓤ︎ⓣ︎ⓤ︎ⓑ︎ⓔ︎
    https://youtube.com/watch?v=VC44dsNyHoU&feature=shared/

    By D S Sijwali

    Work on Mass Media since 2002 ........

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *