X

Almora News: जिलाधिकारी-एसएसपी ने निकाय चुनाव के दृष्टिगत व्यवस्थाओं का लिया जायजा

जिलाधिकारी अल्मोड़ा एवं एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा निकाय चुनाव के दृष्टिगत स्ट्रांग रुम/मतगणना स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया

आज दिनांक 07.01.2025 को श्री आलोक कुमार पाण्डेय, जिलाधिकारी अल्मोड़ा एवं श्री देवेन्द्र पींचा, एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा निकाय चुनावों के दृष्टिगृत जीआईसी अल्मोड़ा में बनाए जाने वाले स्ट्रांग रुम/मतगणना स्थल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।

इस दौरान स्ट्रांग/मतगणना स्थलों पर की जाने वाली आवश्यक व्यवस्थाऐं दुरुस्त रखने हेतु व सीसीटीवी कैमरे, आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था के बारे में विचार विमर्श कर सम्बन्धितों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।

निरीक्षण के दौरान श्री चंद्र सिंह मर्तोलिया, एडीएम अल्मोड़ा, श्री संजय कुमार, एसडीएम अल्मोड़ा, प्रभारी चुनाव सेल उ0नि0 श्री मदन मोहन जोशी व जिला प्रशासन / पुलिस प्रशासन के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद थे।

This post was published on 07/01/2025 2:12 PM

swati tewari: working in digital media since 5 year
Related Post