• Thu. Feb 12th, 2026

Almora-news दहशत फैला रहे गुलदार को आखिरकार वन विभाग ने पकड़ लिया

अल्मोड़ा शहर में लंबे समय से दहशत फैला रहे गुलदार को आखिरकार वन विभाग ने पकड़ लिया है। बीते कई दिनों से धारानौला के चीनाखाना क्षेत्र में गुलदार की सक्रियता लगातार बढ़ रही थी। रात होते ही उसके विचरण के चलते लोग घरों से बाहर निकलने से परहेज़ कर रहे थे और पूरे इलाके में खौफ का माहौल था।
https://youtube.com/shorts/WxlD9Q4nO8g?feature=shared

स्थानीय निवासियों की शिकायतों के बाद वन विभाग ने क्षेत्र में एक पिंजरा लगाया था। आज तड़के उसी पिंजरे में गुलदार कैद हो गया। गुलदार के फंसने की खबर जैसे ही फैली स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली।

सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पूरे एहतियात के साथ पिंजरे को उठाकर अपने साथ ले गई। फिलहाल गुलदार को विभाग के रेस्क्यू सेंटर में रखा जाएगा, जहां उसकी चिकित्सीय जांच और देखभाल की जाएगी।

गौरतलब है कि पिछले कई हफ्तों से अल्मोड़ा शहर और आसपास के क्षेत्रों में गुलदार की धमक लगातार देखी जा रही थी। वन्यजीव विशेषज्ञों का मानना है कि जंगलों से भोजन की कमी और इंसानी बस्तियों के करीब बढ़ते आवास के कारण जंगली जानवर शहरों का रुख कर रहे हैं।

By swati tewari

working in digital media since 5 year

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *