Almora News: एक ही परिवार के चार सदस्य बेहोश, ससमय अस्पताल पहुंचाकर पुलिस ने बचायी जान
अल्मोड़ा पुलिस की कोतवाली रानीखेत टीम ने अचेत अवस्था में पड़े एक ही परिवार के चार सदस्यों को ससमय अस्पताल पहुंचाकर बचायी जान
दिनांक 04.01.2025 को कोतवाली रानीखेत चौकी मजखाली में सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम डिगोटी में एक परिवार के चार सदस्य उल्टियाँ करने के उपरान्त बेहोश हो गए हैं।
उक्त सूचना पर *प्रभारी चौकी मजखाली उ0नि0 श्री कृष्ण कुमार मय फोर्स के तत्काल घटनास्थल पहुंचे। जहाँ पर एक परिवार के बुजुर्ग, उनकी पुत्री व दो बच्चें अचेत अवस्था में थे। संभवतः कमरे में जल रही अंगीठी की गैस के कारण उक्त घटना घटित हुई हो, अचेत पड़े सभी लोगों को पुलिस टीम द्वारा निजी वाहन से राजकीय चिकित्सालय रानीखेत पहुंचाया गया। जहां ससमय उपचार मिलने पर चारो लोगों की जिंदगी बच पायी।
अब चारों उपचार के बाद अपने घर आ गए हैं।
अल्मोड़ा पुलिस द्वारा किये गये इस मानवीय कार्य की स्थानीय लोगों व प्रत्यक्षदर्शियों ने भूरी-भूरी प्रशंसा की गयी।

