Almora-news Ganja worth more than Rs 8 lakh recovered from pickup, two smugglers arrested
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा के भतरौजखान पुलिस व एसओजी ने पिकअप से लगभग 8 लाख से अधिक कीमत का 32.910 KG गांजा बरामद कर दो गांजा तस्कर गिरफ्तार किए।
बता दें कि देवेन्द्र पींचा द्वारा नशे के विरुद्ध जीरो टॉलरेन्स नीति अपनाते हुए ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन को साकार करने के पथ पर अग्रसर होकर नशे के विरुद्ध लगातार कड़े एक्शन लिये जा रहे है, जिस क्रम में सभी थाना / चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र सघन चैकिंग कर अवैध रूप से गाँजा/चरस व अन्य नशीली पदार्थों की तस्करी कर रहे तस्करों पर कठोर कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिये गये है।
इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह व सीओ रानीखेत विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में निरीक्षक भुवन जोशी, प्रभारी एसओजी व थानाध्यक्ष भतरौजखान अवनीश कुमार के नेतृत्व में प्रभारी चौकी भिकियासैंण श्री संजय जोशी मय पुलिस टीम व एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा दिनांक 28.10.2025 की तड़के चौकी भिकियासैंण के पास चेकिंग की जा रही थी, इसी दौरान वाहन संख्या- UK-06-CB-7518 पिकप रोककर तलाशी ली गई तो पिकप में सवार राजा उम्र 25 वर्ष पुत्र मनोज प्रसाद निवासी डी०ए०वी० स्कूल बेरिया रोड बाजपुर उ0सि0 नगर
मलकीत सिंह उम्र 32 वर्ष पुत्र कृपाल सिंह निवासी वार्ड नंबर-1 कुमायूँ कालौनी थाना काशीपुर जिला के कब्जे से 03 कट्टों में कुल 32.910 कि0ग्रा0 अवैध गांजा बरामद हुआ। जिसकी कीमत 8,22,750 रुपये बताई गई हैं, पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए थाना भतरौजखान में मु0अ0स0-30/2025 धारा 8/20/60 NDPS एक्ट के तहत एफआईआर पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई। वाहन को सीज किया गया है।
पूछताछ में मलकीत ने बताया कि वह और उसका साथी हरजीत सिंह इस माह 11/12 अक्टूबर को स्विफ्ट कार से गांजा लेकर काशीपुर जा रहे थे, पुलिस द्वारा पीछा करने पर हम कार को छोड़कर भाग गये थे। हरजीत पिछले दिनों रामनगर में गांजा तस्करी में गिरफ्तार हुआ है। आज भी हम लोग सराईखेत से गांजा लेकर काशीपुर जा रहे थे। पुलिस द्वारा गांजा बेचने और खरीदने वालों के बारे में जानकारी जुटायी जा रहीहै।
